भाजपा का 47वां स्थापना दिवस : प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दोहराया राष्ट्र प्रथम का संकल्प, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

भाजपा स्थापना दिवस: 'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प के साथ लखनऊ में उत्सव

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस : प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दोहराया राष्ट्र प्रथम का संकल्प, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं को 'सेवा और समर्पण' का मंत्र दिया। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 'अंत्योदय' के लक्ष्य को दोहराया। चौधरी ने कहा कि भाजपा परिवारवाद नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति से संचालित है, जिसका उद्देश्य भारत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाना है।

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने “राष्ट्र प्रथम” के मूल मंत्र को दोहराते हुए सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी से जुड़े नेताओं ने अपने विचार साझा करते हुए संगठन की यात्रा, संघर्ष और उपलब्धियों को याद किया। अपने संदेश में चौधरी ने कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में शुरू हुई उनकी राजनीतिक यात्रा का उद्देश्य हमेशा राष्ट्रसेवा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षों के संघर्ष और समर्पण ने उन्हें यह सिखाया कि पार्टी का मूल आधार राष्ट्र को सर्वोपरि रखना है।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को याद करते हुए कहा कि उनके शब्द आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी निरंतर अपने मूल संकल्पों को साकार करते हुए आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी है। योजनाओं की पारदर्शिता, अंतिम व्यक्ति तक पहुंच और आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य इसी सोच का परिणाम है।

पंकज चौधरी ने आगे कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सतत यात्रा है। यह पार्टी परिवारवाद या स्वार्थ की नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, अंत्योदय और समर्पण की भावना से संचालित होती है। स्थापना दिवस के अवसर पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए आह्वान किया कि वे अपने त्याग, तपस्या और मेहनत से पार्टी को और मजबूत बनाएं तथा देश को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाने में योगदान दें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल