मुंबई में सड़क दुर्घटना में 6 की मौत, 49 घायल

घायलों की स्थिति का आकलन किया जा रहा है

मुंबई में सड़क दुर्घटना में 6 की मौत, 49 घायल

बेस्ट इलेक्ट्रिक बस के चालक संजय मोरे ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और पैदल चलने वालों के साथ-साथ करीब 25 वाहनों को टक्कर मार दी।

मुंबई। कुर्ला में एसजी बर्वे मार्ग पर अंजुमन इस्लाम स्कूल के पास सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई, और 49 घायल हो गये। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) आपदा नियंत्रण ने बताया कि दुर्घटना रात 09:50 बजे एसजी बर्वे मार्ग पर स्थित अंजुम-ए-इस्लाम स्कूल के पास तब हुई, जब बस कुर्ला रेलवे स्टेशन से एलबीएस रोड की ओर जा रही थी। इसमें छह लोगों की मौत हो गयी और 49 अन्य घायल हुए हैं। उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। चार पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं और वर्तमान में सेवन-हिल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है, उनकी हालत स्थिर बताई गई है। घायलों की स्थिति का आकलन किया जा रहा है। मृतकों में कनीज फातिमा अंसारी, आफरीन ए. शेख, अनम शेख, और शिवम कश्यप हैं। अन्य की पहचान की जा रही है। दुर्घटना के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

अधिकारी ने बताया कि बेस्ट इलेक्ट्रिक बस के चालक संजय मोरे ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और पैदल चलने वालों के साथ-साथ करीब 25 वाहनों को टक्कर मार दी। क्षतिग्रस्त वाहनों में ऑटोरिक्शा, स्कूटर और मोटरसाइकिल, कुछ कारें, एक पुलिस जीप आदि शामिल थे।
बताया जा रहा है, कि बस चालक कथित तौर पर नशे की हालत में था, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित हो गया तथा वाहनों और राहगीरों को टक्कर मार दी। फिलहाल, दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन संदेह है कि दुर्घटना ब्रेक फेल होने के कारण हुई थी।
बीएमसी के अनुसार, बस चालक पर कई आरोपों में मामला दर्ज किया गया है, जिसमें गैर इरादतन हत्या भी शामिल है। सामने आई त्रासदी की सीसीटीवी फुटेज में लोगों को चीखते हुए, संकरी और भीड़भाड़ वाली सड़क पर खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागते हुए देखा जा सकता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वीडन के स्कूल में फायरिंग : संदिग्ध ने अकेले ही दिया हादसे को अंजाम, 10 लोगों की मौत; पुलिस का आतंकवाद का मकसद होने से इनकार  स्वीडन के स्कूल में फायरिंग : संदिग्ध ने अकेले ही दिया हादसे को अंजाम, 10 लोगों की मौत; पुलिस का आतंकवाद का मकसद होने से इनकार 
स्वीडन की ओरेब्रो काउंटी में एक वयस्क शिक्षा केंद्र रिसबर्गस्का स्कोलन में हुई गोलीबारी में 10 लोग मारे गए।
अमेरिका ने ईरान को परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोकने के लिए बनाया दबाव : ट्रंप ने की कार्यकारी कार्रवाई, कहा - हिचकिचाते हुए उठाया यह कदम 
ओरण जमीन पूर्व विधायक के बेटे के नाम दर्ज : सदन में पक्ष-विपक्ष के बीच नोंक-झोंक, जूली ने कहा- सरकार आपकी है, तो मामले की जांच कर कार्रवाई कर लो
49 वर्ष के हुए अभिषेक बच्चन : धूम, दोस्ताना, हाउसफुल 3 जैसी सुपरहिट फिल्मों से बनाई एक अलग पहचान
राजस्थान भू-जल (संरक्षण और प्रबंध) प्राधिकरण विधेयक पर प्रवर समिति नहीं दे सकी रिपोर्ट, सदन ने समिति का बढ़ाया कार्यकाल
अमेरिका में भारतीय नागरिकों को हथकड़ी पहनाकर किया प्रताड़ित : भारत सरकार इस हादसे का करे विरोध, खेड़ा बोले- पहले जब ऐसा हुआ था, तो कांग्रेस ने अमेरिकी राजदूतों की बंद कर दी थी सुविधाएं 
ब्राजील में पशु मेले में टूटा रिकॉर्ड : भारतीय नस्ल की गाय 40 करोड़ रुपए में बिकी, लंबे समय तक खाना स्टोर करके रखने में सक्षम इस नस्ल की गाय