तेलंगाना में सुरंग की छत गिरी : 8 मजदूर फंसे, अन्य श्रमिक भागने में रहे सफल

छत गिरने के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू

तेलंगाना में सुरंग की छत गिरी : 8 मजदूर फंसे, अन्य श्रमिक भागने में रहे सफल

यह घटना बाई सुरंग पर हुई, जहां चार दिन पहले ही निर्माण कार्य शुरू हुआ था। पहली पाली के दौरान सुरंग में लगभग 50 मजदूर कार्य में जुटे थे। 

नागरकुरनूल। तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में डोमलपेंटा के पास श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) सुरंग की छत का तीन मीटर हिस्सा गिरने से 8 श्रमिक फंस गए तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बाई सुरंग पर हुई, जहां चार दिन पहले ही निर्माण कार्य शुरू हुआ था। पहली पाली के दौरान सुरंग में लगभग 50 मजदूर कार्य में जुटे थे। 

उसी दौरान करीब 8:30 बजे छत ढह गई। इसमें आठ मजदूर दब गए और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि 42 मजदूर भागने में सफल रहे। सिंचाई विभाग और पुलिस के अधिकारियों ने मजदूरों का पता लगाने तथा उन्हें बचाने के लिए बचाव अभियान शुरू कर दिया है। घायलों को गेन्को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छत गिरने के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।  

 

Tags: laborers

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होगी आतिशी : आप पार्टी की विधायक दल की बैठक में लिया फैसला, कहा - दिल्ली वालों के हक की लड़ाई जारी रहेगी दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होगी आतिशी : आप पार्टी की विधायक दल की बैठक में लिया फैसला, कहा - दिल्ली वालों के हक की लड़ाई जारी रहेगी
आतिशी ने नेता प्रतिपक्ष चुने जाने के बाद कहा कि मैं पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और सभी विधायकों...
मदन राठौड़ ने मोती डूंगरी गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना : दर्शन कर गणपति का लिया आर्शीवाद, कहा- मेरे जीवन में विशेष स्थान रखते हैं गणपति
लिफ्ट देने का झांसा देकर लूटने वाली अन्तरराज्यीय गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख रुपए का सामान बरामद
अपहरण और लूट के सरगना समेत 6 गिरफ्तार, कार बरामद
दस साल से 4 हजार किमी लंबे स्टेट हाईवे अधरझूल में, 5 साल में 365 किमी ही एनएच में किए शामिल
मणिपुर पुलिस का अभियान : हथगोले सहित पिस्तौल बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार
विधायक निलंबन के विरोध में विधानसभा का घेराव करेगी कांग्रेस : पीसीसी में की प्रदर्शन की तैयारी, कार्यकर्ताओं और नेताओं को किया सूचित