कश्मीर में हथियारों का जखीरा बरामद : एके-47 राइफल, ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद, तलाशी अभियान जारी
मंजसीर इलाके में अभियान शुरू
सोपोर के मंजसीर इलाके में सेना, सीआरपीएफ और पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाकर हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया। कार्रवाई विशेष खुफिया सूचना के आधार पर की गई। सुरक्षाबलों को एक एके सीरीज राइफल, तीन मैगजीन, चार हैंड ग्रेनेड, भारी मात्रा में गोला-बारूद और अन्य युद्ध सामग्री मिली। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
जम्मू। कश्मीर के सोपोर उप-जिले में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया। सेना ने यह जानकारी दी। भारतीय सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने क्षेत्र में हथियार और गोला-बारूद मौजूद होने की विशेष खुफिया सूचना के आधार पर सोपोर के मंजसीर इलाके में यह अभियान शुरू किया।
सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि तलाशी के दौरान संयुक्त बलों ने एक एके सीरीज की राइफल, तीन मैगजीन, चार हैंड ग्रेनेड, बड़ी मात्रा में गोला-बारूद और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की। इलाके में तालाशी अभियान अभी भी जारी है।
Tags: weapons
Related Posts
Post Comment
Latest News
25 Aug 2026 15:03:08
राजस्थान में 25 अगस्त तक 693 बांधों में 7,390.51 मिलियन घनमीटर पानी उपलब्ध, कुल क्षमता का 56.72 प्रतिशत। पिछले साल...

Comment List