तमिलनाडु का 39 तीर्थयात्रियों का समूह तिब्बत में सुरक्षित : कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए थे ये लोग, भारत लाने की कोशिशें जारी

अचानक आई बाढ़ में फंसे

तमिलनाडु का 39 तीर्थयात्रियों का समूह तिब्बत में सुरक्षित : कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए थे ये लोग, भारत लाने की कोशिशें जारी
नेपाल में बाढ़ के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए तमिलनाडु के 39 तीर्थयात्री तिब्बत में सुरक्षित हैं। उन्हें रविवार को नेपाल और 31 अगस्त को दिल्ली लाने की तैयारी है। इनमें 33 कोयंबटूर और छह चेन्नई पहुंचेंगे। इससे पहले बचाए गए 21 यात्री चेन्नई लौट चुके हैं। वहीं, 150 तीर्थयात्री तिब्बत के सागा में सुरक्षित फंसे हैं।

चेन्नई। बाढ़ प्रभावित नेपाल से 21 पर्यटकों की सुरक्षित वापसी के बाद तमिलनाडु के 39 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था में शामिल लोग तिब्बत में सुरक्षित बताये जा रहे है। ये लोग कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गये हैं। इन के अगले एक-दो दिनों में भारत वापस लाने की कोशिशें चल रही हैं। गौरतलब है कि ग्लेशियर फटने के कारण नेपाल की भोटेकोशी नदी में भारी बाढ़ गयी थी, जिससे नेपाल-तिब्बत सीमा पर स्थित नेपाल के रसुवा जिले के कई गाँव इसकी चपेट में गए। खबरों के अनुसार, तमिलनाडु के 39 फंसे हुए तीर्थयात्रियों के सुरक्षित होने की पुष्टि हुई है। उम्मीद है कि इन सभी पर्यटकों को रविवार अपराह्न तिब्बत से नेपाल लाया जाएगा और शाम को काठमांडू ले जाया जाएगा। वहीं, 31 अगस्त को उन्हें काठमांडू से दिल्ली के लिए हवाई जहाज से भेजा जाएगा। दिल्ली से तमिलनाडु की आगे की यात्रा के लिए इस समूह को दो हिस्सों में बांटा जाएगा। 39 यात्रियों में से 33 को कोयंबटूर भेजा जाएगा, जबकि बाकी छह चेन्नई पहुंचेंगे। 33 तीर्थयात्रियों को ले जाने वाली दिल्ली-कोयंबटूर उड़ान के शाम को रवाना होने और रात में कोयंबटूर पहुंचने की उम्मीद है। चेन्नई जाने वाले छह यात्रियों के भी दिल्ली से शाम की उड़ान लेने और रात में यहाँ पहुँचने की उम्मीद है।

इससे पहले 106 लोगों के दो समूहों में  क्रमश: 23 अगस्त और 14 अगस्त को तीर्थयात्रा के लिए निकले थे और वे नेपाल में अचानक आई बाढ़ में फंस गये। इस समूह में कुंबाकोनम से 57 (जिनमें पुड्डुचेरी के तीन लोग शामिल थे) और चेन्नई से 49 लोग तीर्थ यात्रा पर गये थे। इनमें से कुंबाकोनम समूह के 21 लोगों को सुरक्षित बचाकर सेना के कैंप में ले जाया गया, जहाँ से उन्हें काठमांडू पहुँचाया गया। ये लोग  कुड्डालोर जिले के चिदंबरम और मयिलादुथुराई के रहने वाले हैं।  प्राप्त जानकारी के अनुसार ये लोग कल शाम नेपाल की राजधानी से नयी दिल्ली पहुँचे। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मिलकर उनकी सुरक्षित वापसी के लिए उठाए गए कदमों के लिए धन्यवाद देने और वहां स्थित तमिलनाडु हाउस में राज्य के चार मंत्रियों से मिलने के बाद चेन्नई के लिए रवाना हुए और कल आधी रात से कुछ देर पहले हवाई अड्डे पर पहुँचे। उनके परिवार वालों ने भावुक होकर उनका स्वागत किया।

जल संसाधन मंत्री एन आनंद ने कहा कि बाकी फँसे हुए तीर्थयात्रियों से संपर्क करने और उन्हें सुरक्षित राज्य वापस लाने की कोशिशें जारी हैं। चेन्नई पहुँचने पर, तीर्थयात्रियों ने राज्य और केंद्र सरकारों को सुरक्षित निकालने और चेन्नई वापसी सुनिश्चित करने में तेजी से काम करने के लिए धन्यवाद दिया। इन 21 तीर्थयात्रियों नेकहा कि भगवान की कृपा से वे बाल-बाल बच गये। उनमें से एक ने कहा, हम तीन बसों में यात्रा कर रहे थे। किस्मत से, हमारी गाड़ी एक मोड़ पर थी, तभी अचानक हमारे सामने सड़क पर पानी की एक विशाल लहर गयी। दो अन्य बसें पास में ही खड़ी थीं, लेकिन हमारी गाड़ी बाढ़ की चपेट में नहीं आई और हम बच गये।Þ हवाई अड्डे पर एक संक्षिप्त स्वागत समारोह के बाद, ये 21 तीर्थयात्री अपने-अपने घर के लिए रवाना हो गए और तमिलनाडु सरकार ने उनके लिए परिवहन का उचित इंतजाम किया है।

इस बीच, तमिलनाडु की आध्यात्मिक प्रवचनकर्ता देसा मंगयारकरासी के नेतृत्व में 150 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था भी सुरक्षित है, लेकिन वे अभी तिब्बत के सागा में फंसे हुए हैं क्योंकि अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण नेपाल जाने वाले सभी रास्ते बंद हो गये हैं। देसा मंगयारकरासी ने एक वीडियो जारी कर बताया कि उनके समूह के सभी 150 सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। वे तिब्बत के सागा में रुके हुए हैं और बाढ़ का पानी कम होने और सड़कें खुलने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र और तमिलनाडु सरकार से अपील की है कि वे उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएं।

Read More भाजपा ने वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस के प्रस्ताव की निंदा, नीतिन नवीन ने कहा- राष्ट्रीय गीत को वोट बैंक की राजनीति के अधीन करने के हर प्रयास का करेगे विरोध

 

Read More कोचिंग सेंटरों पर लगेगी लगाम: रोजाना पांच घंटे से ज्यादा क्लास पर रोक, 25 से ज्यादा छात्रों वाले संस्थानों का पंजीकरण होगा अनिवार्य

Tags: pilgrims

Post Comment

Comment List

Latest News

तमिलनाडु का 39 तीर्थयात्रियों का समूह तिब्बत में सुरक्षित : कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए थे ये लोग, भारत लाने की कोशिशें जारी तमिलनाडु का 39 तीर्थयात्रियों का समूह तिब्बत में सुरक्षित : कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए थे ये लोग, भारत लाने की कोशिशें जारी
नेपाल में बाढ़ के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए तमिलनाडु के 39 तीर्थयात्री तिब्बत में सुरक्षित हैं। उन्हें रविवार...
भाजपा से निष्कासित राकेश भाटी ने थामा कांग्रेस का दामन, डोटासरा और जूली ने दुपट्टा पहनाकर किया पार्टी में शामिल
खड़गे के अपमान पर जयराम रमेश का भाजपा पर हमला, बोले- भाजपा की विचारधारा के मूल में दलितों के प्रति नफरत
मिलने के बहाने 16 साल की नाबालिग को बुलाया : अगवा कर 2 महीने तक दुष्कर्म, जयपुर से 300 किलोमीटर दूर बंधक बनाकर रखा
नेपाल बाढ़ में 626 हुई मृतकों की संख्या : 2,426 लोग अब भी लापता, 4,451 लोगों का रेस्क्यू
खेल को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, 200 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा
आपको क्या लगता है आप भगवान हैं : बॉम्बे हाईकोर्ट ने FDA को लगाई फटकार, रेस्तरां दोबारा खोलने की दी अनुमति