सनसनी खबर: चाय की चुस्की बनी युवक की मौत का कारण, जानें 12वीं के छात्र की चाय ने कैसे ली जान ?

पिता ने लगाए स्कूल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

सनसनी खबर: चाय की चुस्की बनी युवक की मौत का कारण, जानें 12वीं के छात्र की चाय ने कैसे ली जान ?
कोलकाता। रामकृष्ण मिशन आश्रम में 12वीं के छात्र की गर्म चाय पीने के बाद मौत हो गई। छात्र ने पिता को बताया कि उसने फर्श गंदा होने से बचाने के लिए चाय पी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के वास्तविक कारण का खुलासा होगा। स्कूल के तीन कर्मचारी निलंबित किए गए।

कोलकाता। क्या आपने कभी सुना है कि किसी बच्चे, जवान या बुजुर्ग की चाय पीने से मौत हो गई हो, नहीं नां, लेकिन एक ऐसी ही बुरी खबर कोलकाता से सामने आ रही है। यहां एक बच्चे की गर्म चाय पीने से मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, ​जिसकी मौत हुई है वो 12 कक्षा में पढ़ता है और उसकी पहचान दिप्तांशु महतो के रूप में हुई है। अपनी मौत से पहले उसने अपने पिता को बताया था कि आखिर उसने गर्म चाय क्यों पी? इस पूरे मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि चाय पीने से बच्चे की मौत का मामला कोलकाता के नरेंद्रपुर स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम का है, जहां पर गर्म चाय पीने से एक 12वीं के छात्र की मौत हो गई। बच्चे की पिता ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं और मामला दर्ज करवाया है।

छात्र की मौत के मामले में झारखंड की राजधानी रांची के इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. रविकांत चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए कहा कि केवल चाय पीने से किसी की मौत होना बेहद दुर्लभ है। लेकिन मौत होने का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम या ऑटोप्सी रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा। उनके अनुसार, अत्यधिक गर्म चाय से भोजन नली या श्वास नली को नुकसान हुआ, गंभीर तंत्रिका क्षतिग्रस्त हुई, पहले से मौजूद हृदय संबंधी समस्या या गंदे थर्मस के कारण फूड पॉइजनिंग आदि जैसी संभावनाओं की जांच होनी चाहिए। वहीं, मृत छात्र दिप्तांशु के पिता ने बताया कि मरने से पहले उनके बेटे ने बताया था कि उसने चाय इसलिए पी ली ताकि फर्श गंदा न हो। इस पूरी घटना के बाद स्कूल के तीन कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। जबकि मामले की जांच जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रेन से नहीं, अब विमान से घूमिए देश-विदेश, आईआरसीटीसी ने तैयार किए टूर ट्रेन से नहीं, अब विमान से घूमिए देश-विदेश, आईआरसीटीसी ने तैयार किए टूर
आईआरसीटीसी ने समय बचाने के लिए हवाई टूर पैकेज शुरू किए। जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय इस वित्त वर्ष में एक दर्जन...
एयर इंडिया का ड्रूकएयर से करार : भूटान के साथ बेहतर होगा हवाई नेटवर्क, एक ही टिकट पर यात्रा कर सकेंगे लोग
शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 183 अंक और निफ्टी 127 अंक फिसला; आईटी, ऑटो और एफएमसीजी शेयरों में बिकवाली
मंदिर में पहुंचा 7 फीट लंबा मगरमच्छ, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी
ईरान के हमले से अमेरिकी खुफिया नेटवर्क को अरबों डॉलर का नुकसान, रिपोर्ट में कहा- हमलों में निगरानी उपकरणों को बनाया निशाना
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर भाजपा का राहुल गांधी से सवाल, बांसुरी बोलीं- कर्नाटक-हिमाचल में क्यों नहीं अमल?
Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में बारिश का दौर जारी, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम