आप ने 10 राज्यों में नियुक्त किए प्रभारी, संदीप पाठक ने जारी की सूची 

विजय फुलारा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है

आप ने 10 राज्यों में नियुक्त किए प्रभारी, संदीप पाठक ने जारी की सूची 

आप ने उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सह प्रभारियों कि भी घोषणा की है।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी(आप)ने संगठन को मजबूत करने के लिए 10 राज्यों में प्रभारी और तीन राज्यों में सह प्रभारी नियुक्त करने की घोषणा की। आप के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) एवं राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने इन पदाधिकारियों की नियुक्ति की आज सूची जारी कर दी। पार्टी ने मध्य प्रदेश में जीतेंद्र सिंह तोमर को प्रभारी बनाया है। सिंह आप की दिल्ली सरकार में मंत्री रह चुके हैं। कर्नाटक में राजेश गुप्ता को प्रभारी बनाया गया है। श्री गुप्ता पूर्व विधायक हैं। इसी तरह, पूर्व विधायक ऋतुराज गोविंद को हिमाचल प्रदेश में प्रभारी बनाया गया है। 
आप ने उत्तराखंड में महेंद्र यादव, राजस्थान में धीरज टोकस और महाराष्ट्र में प्रकाश जारवाल को प्रभारी बनाया है। इसी तरह तेलंगाना में पार्टी ने मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़, केरल में दिल्ली की पूर्व मेयर शैली ओबेरॉय, तमिलनाडु में पंकज सिंह और लद्दाख में प्रवीण प्रभाकर गौर को प्रभारी बनाया गया है।

आप ने उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सह प्रभारियों कि भी घोषणा की है। वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दिलीप पांडे को ओवरसीज कोऑर्डिनेटर के अलावा उत्तर प्रदेश का सह प्रभारी भी बनाया है। उत्तर प्रदेश में पांडे के अलावा सर्वश्री अनिल झा, विशेष रवि और चौधरी सुरेंद्र कुमार को भी सह प्रभारियों कि जिम्मेदारी दी गई है। उत्तराखंड में घनेंद्र भारद्वाज और हिमाचल प्रदेश में विजय फुलारा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प