आप विधायकों ने विधानसभा में दवा घोटाले को लेकर किया प्रदर्शन : भाजपा के खिलाफ नोरबाजी, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग

विधानसभा का सत्र बिना प्रश्नकाल के चलाने का लगाया आरोप

आप विधायकों ने विधानसभा में दवा घोटाले को लेकर किया प्रदर्शन : भाजपा के खिलाफ नोरबाजी, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
विधानसभा परिसर में शुक्रवार को आप विधायकों ने कथित 650 करोड़ रुपये के दवा घोटाले को लेकर ओआरएस पैकेट की माला पहन विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह के इस्तीफे, सीबीआई जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही दिल्ली लक्ष्मी योजना में कड़ी पात्रता शर्तों को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल उठाए।

नई दिल्ली। विधानसभा परिसर में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने कथित 650 करोड़ रुपये के दवा घोटाले को लेकर प्रदर्शन किया और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह के इस्तीफे की मांग की। आप विधायक दल के चीफ व्हीप संजीव झा के नेतृत्व में विधायकों ने ओआरएस पैकेट की माला पहनकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। झा ने आरोप लगाया कि विधानसभा का सत्र बिना प्रश्नकाल के चलाया जा रहा है, जिससे सरकार जवाबदेही से बच रही है। उन्होंने दावा किया कि ओआरएस, दवाइयों और स्वास्थ्य उपकरणों की खरीद कई गुना अधिक कीमत पर की गई तथा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली लक्ष्मी योजना में इतनी शर्तें जोड़ दी गई हैं कि अधिकांश जरूरतमंद महिलाएं इसके दायरे से बाहर हो गई हैं।

विधायक कुलदीप कुमार ने आरोप लगाया कि पोर्टेबल एक्स-रे मशीन, ओआरएस और अन्य दवाओं की खरीद बाजार मूल्य से कई गुना अधिक कीमत पर की गई, जबकि सरकारी अस्पतालों में दवाओं और इलाज की कमी बनी हुई है। वहीं विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर किए गए वादों के विपरीत पात्रता की कई शर्तें लगा दी गई हैं, जिससे बड़ी संख्या में महिलाएं योजना का लाभ नहीं ले सकेंगी।

करोल बाग से विधायक विशेष रवि ने कहा कि उनकी पार्टी ने विधानसभा के भीतर इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की थी, लेकिन अनुमति नहीं मिली, जिसके बाद उन्हें सदन के बाहर प्रदर्शन करना पड़ा। उन्होंने कथित दवा घोटाले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से कराए जाने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

 

Read More  महंगाई का नया झटका :  कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा, जानें अब कितने का मिलेगा सिलेण्डर

Read More जहरीली गैस से 4 मजदूरों की मौत : शौचालय की टंकी का सेंटरिंग खोलने के दौरान चपेट में आए मजदूर, ग्रामीणों ने निकाला बाहर

 

Tags: aap

Post Comment

Comment List

Latest News

केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को खोखला करने का आरोप लगाया। एक्स पर उन्होंने कहा...
कांग्रेस ने जारी किया 'जन घोषणा पत्र' : भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी नगर निगम का वायदा, नागरिक सुविधाओं को दी प्रमुखता
शिक्षक भावी पीढ़ी के मार्गदर्शक : अपने ज्ञान से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का करते हे निर्माण, देवनानी ने कहा- बदलते समय में शिक्षकों की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण
सुधांशु त्रिवेदी का आरोप : महिला सशक्तिकरण और छात्रों के मुद्दे पर दिखावे की राजनीति करता है 'इंडिया गठबंधन', विद्यार्थियों के हितों को लेकर कांग्रेस के दावों की असलियत उजागर
तेज बारिश के चलते एयरपोर्ट पर 2 फ्लाइट्स की लैंडिंग अटकी, 20 मिनट से ज्यादा होल्ड के बाद सुरक्षित उतरी
शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, दीया कुमारी ने कहा- ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत
बोलीविया में सैन्य अड्डे पर भीषण विस्फोट : इमारतों के टूटे शीशें, 10 लोगों की मौत