आप का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन : हिरासत में सौरभ भारद्वाज, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

कार्यकर्ताओं को मौके से हटाया

आप का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन : हिरासत में सौरभ भारद्वाज, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने AAP नेता सौरभ भारद्वाज को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे भारद्वाज और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने मौके से हटा दिया। भारद्वाज ने लोगों से बड़ी संख्या में जुटने और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करने की अपील की थी। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर यातायात रोका।

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं सौरभ भारद्वाज, संजीव झा, आतिशी समेत बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जिसमें छात्र नेता और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल है। आप नेताओं, आइसा, एसएफआई, एनएसयूआई और अन्य छात्र संगठनों समेत सौ से प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर और उसके आसपास से हिरासत में लिया गया।

प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लेने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने कहा कि गांधी जयंती पर इस देश ने एक अनोखा और भयावह दिन देखा। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने वही किया जो अंग्रेज़ सरकार किया करती थी और इस देश की जनता ने वही किया जो हमारे स्वतंत्रता सेनानी किया करते थे। सरकार ने दमन किया पुलिसिया राज बनाया, बर्बरता की, बोलने की इजाज़त नहीं दी लेकिन दिल्ली और देश के कोने कोने से लोग आए। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ संसद में महाभियोग नहीं चलाया गया तो इस देश की सड़कों पर महाभियोग चलाएगी।

उन्होंने कहा कि आज जंतर मंतर से 'मुख्य चुनाव अभियुक्त' के ख़िलाफ़ महाभियोग कि शुरुआत हो चुकी है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद उन्हें और संजीव झा को हिरासत में लिया गया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से आंदोलन जारी रखने तथा जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की। एसएफआई की छात्र नेता आइशी घोष ने कहा कि डीवाईएफआई और एसएफआई के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि हिरासत में लेकर आंदोलन को रोका नहीं जा सकता और यह आंदोलन की शुरुआत भर है।

Tags: aap

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एक मंच पर एकत्रित होंगे प्रदेश के प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े व्यवसायी, प्रिंटर्स के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा  एक मंच पर एकत्रित होंगे प्रदेश के प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े व्यवसायी, प्रिंटर्स के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा
राजस्थान प्रिंटर्स एसोसिएशन (RPA) द्वारा 24 अक्टूबर को जयपुर में एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एसोसिएशन के...
विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका अहम, भारत के सांस्कृतिक केंद्रों का हो रहा पुनर्जागरण: मोदी
स्वर्गीय शेखावत को विधानसभा में पुष्पांजलि स्व. शेखावत का जीवन जन सेवा की मिशाल
भारत-पोलैंड के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार, बेंगलुरु पहुंचा 100 कारोबारी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल
कच्चे तेल में तेजी से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 125 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला
छठे राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन में प्रस्तुत होगा राजस्थान का विकास मॉडल
इस वित्त वर्ष में एक दिन में सर्वाधिक मूवमेंट, 67 विमानों की लैंडिंग और 62 ने भरी उड़ान.