CJP के तिरंगा मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, हिरासत में अभिजीत दीपके
लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले बड़ा घटनाक्रम
अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने प्रस्तावित तिरंगा मार्च से पहले हिरासत में ले लिया। पार्टी ने 16 अक्टूबर शाम पांच बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में मार्च का ऐलान किया था। दीपके ने पहले ही पुलिस और खुफिया एजेंसियों की निगरानी का आरोप लगाते हुए हिरासत की आशंका जताई थी।
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई पार्टी के प्रस्तावित तिरंगा मार्च से पहले हुई है। पार्टी ने 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च निकालने का ऐलान किया था।
दीपके ने पहले आरोप लगाया था कि दिल्ली में उनके ठहरने के स्थान के आसपास पुलिस और खुफिया एजेंसियों के कर्मचारी निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई थी कि मार्च से पहले उन्हें हिरासत में लिया जा सकता है। हालांकि, दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है, लेकिन किसी विशेष आवास पर अलग से सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है।
Tags: deepke
Related Posts
Post Comment
Latest News
16 Oct 2026 18:10:21
कई चरणों में शराबबंदी रहेगी। जिला परिषद, पंचायत समिति और पंच-सरपंच चुनाव के मतदान से लेकर मतगणना तक शराब की...

Comment List