दिल्ली विवि चुनाव में ABVP का दबदबा : अध्यक्ष समेत 3 सीटों पर जीत, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार ने मारी बाजी

एनएसयूआई को किसी भी पद पर नहीं मिली जीत

दिल्ली विवि चुनाव में ABVP का दबदबा : अध्यक्ष समेत 3 सीटों पर जीत, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार ने मारी बाजी
विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव में ABVP ने अध्यक्ष समेत तीन पदों पर कब्जा जमाया। यश डबास 24,576 वोटों से अध्यक्ष चुने गए, जबकि रिया छावड़ी सचिव और लक्ष्य राज सिंह संयुक्त सचिव बने। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने 30,615 मतों के साथ जीत दर्ज की। NSUI का खाता नहीं खुला।

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अध्यक्ष समेत तीन प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की, जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार ने बाजी मारी। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) को किसी भी पद पर जीत नहीं मिली।

अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के यश डबास ने 24,576 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन विजयी रहे। उन्हें 30,615 मत मिले। सचिव पद पर एबीवीपी की रिया छावड़ी ने 21,650 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। संयुक्त सचिव पद पर भी एबीवीपी के लक्ष्य राज सिंह ने जीत दर्ज की।

Tags: abvp

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव : छुट्टियों से बीच में लौटे ट्रंप, विदेश मंत्रालय ने दी अमेरिकियों से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाने की चेतावनी पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव : छुट्टियों से बीच में लौटे ट्रंप, विदेश मंत्रालय ने दी अमेरिकियों से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाने की चेतावनी
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कैंप डेविड में अपना सप्ताहांत प्रवास अचानक खत्म कर व्हाइट हाउस लौटने का फैसला किया। इसी...
प्रदेश के 273 निकाय प्रमुखों के लिए मतदान कल, प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला
पंजाब में सीमा पार से हेरोइन तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ : 47.3 किलोग्राम हेरोइन बरामद, पिस्तौल के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार
पूर्णिमा-जीत ग्रुप की ओर से कोलैबोरेटिव यूरोपियन इमर्शन विजिट, स्टूडेंट्स के लिए इंडस्ट्री से जुड़ने के मौकों को तलाशने का मिला अवसर
फायरमैन की पदोन्नति से हाईकोर्ट की रोक हटी, अधिकरण में अपील दायर करने की छूट
दिल्ली विवि चुनाव में ABVP का दबदबा : अध्यक्ष समेत 3 सीटों पर जीत, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार ने मारी बाजी
सड़क पर गहरे गड्ढे से लोग परेशान, 6 साल बाद भी अधूरा पड़ा है निर्माण