तेलंगाना में इंडिगो फ्लाइट में टली अनहोनी : यात्री ने की इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश, क्रू मेंबर ने किया तुरंत बीच-बचाव
यात्री को आरजीआईए पुलिस को सौंपा
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर शुक्रवार को कडप्पा जा रही इंडिगो उड़ान में एक यात्री ने विमान के उड़ान भरने से पहले कथित तौर पर इमरजेंसी दरवाजा खोलने की कोशिश की। चालक दल ने तुरंत यात्री को रोक लिया और बड़ा हादसा टल गया। बाद में उसे आरजीआईए पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शमशाबाद। तेलंगाना के शमशाबाद में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (आरजीआईए) पर शुक्रवार को इंडिगो की एक उड़ान के दौरान एक यात्री द्वारा कथित तौर पर आपातकालीन दरवाजा खोलने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। यह घटना आज कडप्पा जा रही इंडिगो उड़ान में उस समय हुयी जब विमान उड़ान भरने के लिए आगे बढ़ रहा था, तभी एक यात्री ने कथित तौर पर आपातकालीन दरवाजा खोलने की कोशिश की।
सतर्क चालक दल के सदस्यों ने तुरंत बीच-बचाव किया और यात्री को रोका, जिससे कोई अनहोनी होने से टल गई। बाद में यात्री को आरजीआईए पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Tags: indigo
Related Posts
Post Comment
Latest News
02 Oct 2026 14:29:54
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के शुक्रवार को शिवाजी पार्क...

Comment List