रोजमर्रा के कामकाज को लेकर पटरियों पर होने वाली दुर्घटनाएं चिंताजनक : वैष्णव ने अधिकारियों को दिए पुल बनाने के निर्देश, कहा- हादसों पर लगेगी रोक 

एक बड़ी आबादी के लिए वरदान साबित होगी

रोजमर्रा के कामकाज को लेकर पटरियों पर होने वाली दुर्घटनाएं चिंताजनक : वैष्णव ने अधिकारियों को दिए पुल बनाने के निर्देश, कहा- हादसों पर लगेगी रोक 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पटरियां पार करते हादसे रोकने के लिए देशभर में रेल पुल बनाने के निर्देश दिए। बस्तियों से खेत, स्कूल और श्मशान तक सुरक्षित पहुंच के लिए सुविधाजनक पुल बनाए जाएंगे। साइकिल-बाइक ले जाने की सुविधा भी होगी। अगले 5-6 साल में इस समस्या के समाधान का लक्ष्य तय किया गया है।

नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल पटरियों पार करते समय होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अधिकारियों को रेल पुल बनाने का निर्देश दिया है। वैष्णव ने गुरुवार को यहां संबंधित अधिकारियों की कार्यशाला के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जहां रेल पटरी के एक तरफ बस्ती है और दूसरी तरफ़ खेत, विद्यालय, श्मशान या अन्य उपयोगी तथा महत्वपूर्ण स्थान, ऐसे स्थानों पर पुल बनाये जायें। उन्होंने अधिकारियों को देशभर में ऐसी रेल-पुलों का निर्माण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा के कामकाज को लेकर पटरियों को पार करते समय होने वाली दुर्घटनाएं चिंताजनक है।

रेल मंत्री ने अधिकारियों को ऐसी सुविधाजनक पुल बनाने को निर्देश दिया, जिससे रेल पटरियों पार करते समय होने वाली दुर्घटनाएं हो और लोगों के लिए एक जीवनदायिनी विकल्प के रूप में उभरे। उन्होंने कहा कि पुल के निर्माण के समय इस बात का ध्यान रखा जाए कि एक आम आदमी साईकिल, बाइक तथा कामकाज से जुड़ी अन्य चीजों को भी अपने साथ ले जा सके। इससे देशभर में पटरी पार करते समय होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी और एक बड़ी आबादी के लिए वरदान साबित होगी।

वैष्णव ने अधिकारियों को अगले पांच से छह साल में देश को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए काम करने का निर्देश दिया। रेलवे ने बताया कि रेल-पुल बनाने का यह निर्णय पिछले कई दिनों से अधिकारियों के साथ चली रही मंत्रणा के बाद लिया गया है।

Tags: work

Post Comment

Comment List

Latest News

रोजमर्रा के कामकाज को लेकर पटरियों पर होने वाली दुर्घटनाएं चिंताजनक : वैष्णव ने अधिकारियों को दिए पुल बनाने के निर्देश, कहा- हादसों पर लगेगी रोक  रोजमर्रा के कामकाज को लेकर पटरियों पर होने वाली दुर्घटनाएं चिंताजनक : वैष्णव ने अधिकारियों को दिए पुल बनाने के निर्देश, कहा- हादसों पर लगेगी रोक 
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पटरियां पार करते हादसे रोकने के लिए देशभर में रेल पुल बनाने के निर्देश दिए।...
एसएमएस अस्पताल की अव्यवस्थाओं से नाराज पूर्व चिकित्सा मंत्री, बोले- जब मुझे ही कटवाए चक्कर तो आम आदमी का क्या होगा?
राजस्थान में पेट्रोल-डीजल महंगा : आम उपभोक्ताओं और परिवहन क्षेत्र पर असर पड़ने की संभावना, जानें कितनी बढ़ी कीमतें
तापमान बढ़ने से सताने लगी गर्मी : कई जिलों में 35 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने रामनवमी पर सिटी पैलेस में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
कोलकाता में टीएमसी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या : फ्लैट में घुसे अज्ञात लोग और चलाई अंधाधुंध गोलियां, लोगों ने इमारत की छत से सुनी गोलियां चलने की आवाज  
टैक्स डिफॉल्टर वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 20 ट्रक और 2 बसें जब्त, वाहनों को सीज कर बेचने की तैयारी