हरियाणा-एनसीआर और दिल्ली में मानसून सक्रिय : बारिश से तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना

मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी

हरियाणा-एनसीआर और दिल्ली में मानसून सक्रिय : बारिश से तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना
हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले दो दिनों की बारिश से प्रदेशभर में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया, जबकि महेंद्रगढ़ में पारा सामान्य से 6 डिग्री कम 33.5 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है।

चंडीगढ़। सिरसा जिले के कुछ हिस्सों को छोड़कर पूरे हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय हो चुका है। पिछले दो दिनों में हुई बारिश से प्रदेशभर में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। सभी जिलों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री कम रहा।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून शनिवार को उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों तथा राजस्थान और हरियाणा के कुछ अन्य क्षेत्रों तक आगे बढ़ गया। अगले 4 से 5 दिनों के दौरान हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के शेष भागों में भी मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

पिछले 24 घंटों में करनाल में 1.8 मिमी, रोहतक में 2 मिमी, गुरुग्राम में 5 मिमी, भिवानी में 2 मिमी, चरखी दादरी में 2 मिमी, महेंद्रगढ़ में 6 मिमी, मेवात में 1 मिमी, पलवल में 2 मिमी, सोनीपत में 6 मिमी और यमुनानगर में 11 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

 

Read More पेपर लीक की घटनाएं कोई मामूली बात नहीं, वीडियो जारी कर बोले मोदी 

 

Read More धमेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों की जीत : कांग्रेस ने शुरू से दिया छात्रों का मजबूती से साथ, प्रियंका ने कहा- युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता

Tags: Monsoon

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें