आखिर क्यों मायावती ने कहा, बसपा के खिलाफ हो रही साजिशें, विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज करें कार्यकर्ता

मायावती ने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारी तेज करने को कहा

आखिर क्यों मायावती ने कहा, बसपा के खिलाफ हो रही साजिशें, विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज करें कार्यकर्ता

बसपा सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने, बूथ स्तर पर सक्रिय रहने और जनता के मुद्दों पर निरंतर जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया।

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी  की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को पार्टी की एक अहम बैठक में आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी ताकत के साथ जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, ऐसे में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और जनता के बीच सक्रिय रहना बेहद जरूरी है।

मीडिया को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के चलते हाल के दिनों में पार्टी की गतिविधियां प्रभावित हुई हैं, लेकिन अब सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पूरी ऊर्जा के साथ चुनावी तैयारी में लग जाना चाहिए। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और निरंतर जनसंपर्क बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। बसपा सुप्रीमो ने विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टियां बसपा के खिलाफ साजिश कर रही हैं और पार्टी को कमजोर करने की कोशिशें हो रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ऐसी साजिशों के प्रति सतर्क रहने और पार्टी की विचारधारा व नीतियों को मजबूती से जनता तक पहुंचाने की अपील की।

संसद का गतिरोध सियासी दलों का खेला

मायावती ने मौजूदा संसद के बजट सत्र में पक्ष और विपक्ष के बीच चल रहे गतिरोध को सियासी पार्टियों का खेला करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में मौजूद सरकारें जनहित के मुद्दों पर काम करने के बजाय धर्म और जाति की राजनीति को बढ़ावा दे रही हैं, जिससे समाज में विभाजन और नफरत का माहौल बन रहा है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि गरीबों, ओबीसी, एससी-एसटी, अल्पसंख्यकों, किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया जाए और जनता के बीच जाकर उनकी आवाज बना जाए। मायावती ने कहा कि बीएसपी हमेशा सामाजिक न्याय और सर्वजन हिताय की राजनीति करती आई है। 

Read More सुप्रीम कोर्ट का टीएमसी की आपत्तियों पर विचार करने से इनकार, कोर्ट ने कहा- न्यायिक अधिकारियों पर करना चाहिए भरोसा

आगामी विधानसभा चुनावों में भी पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने विश्वास जताया कि मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर बीएसपी आने वाले चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी। बैठक में जिला, मंडल और विधानसभा स्तर के अध्यक्षों समेत पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

Read More केजरीवाल और सिसोदिया को मिली राहत के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगी सीबीआई, कोर्ट ने कहा- नेताओं को बिना किसी ठोस सामग्री के बनाया आरोपी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस-डीएमके में सीट शेयरिंग फाइनल: कांग्रेस 28 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, गठबंधन की औपचारिकताएं पूरी  कांग्रेस-डीएमके में सीट शेयरिंग फाइनल: कांग्रेस 28 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, गठबंधन की औपचारिकताएं पूरी 
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए डीएमके और कांग्रेस के बीच सीट-शेयरिंग का फॉर्मूला फाइनल हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...
जेन-Z के विद्रोह से बैलेट तक, नेपाल में आज आम चुनाव: युवा लहर जीतेगी या दिग्गज नेता, नेपाल चुनाव से पहले पूर्व पीएम केपी ओली का बड़ा बयान 
होली पर सफाई का औचक निरीक्षण : रात में फील्ड में पहुंचे निगम आयुक्त, शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए स्पेशल टीमों का किया गठन
लगातार तीन दिन की बड़ी गिरावट के बाद शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 414 अंक की बढ़त के साथ 79,530 पर खुला
खाड़ी देशों में युद्ध के हालात से फ्लाइट्स संचालन प्रभावित: यात्रियों की चिंता बढ़ी, जानें दिल्ली से जयपुर तक आज कितनी फ्लाइट्स कैंसिल
अमेरिका-इजराइल v/s ईरान: महायुद्ध का 5वां दिन; ईरानी युद्धपोत पर अमेरिकी पनडुब्बी का हमला, सौ लोगों की मौत, कई लोग लापता
योजनाओं का आमजन तक पहुंचे लाभ : विभाग में नवनियुक्त कार्मिकों के प्रशिक्षण पर भी दिया जोर, समित शर्मा ने अधिकारियों को प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश