दिल्ली विधानसभा में जोरदार हंगामें के बाद कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित, आप के खिलाफ कार्रवाई की मांग

गुरु तेग बहादुर पर बयान को लेकर हंगामा

दिल्ली विधानसभा में जोरदार हंगामें के बाद कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित, आप के खिलाफ कार्रवाई की मांग

दिल्ली विधानसभा में भाजपा विधायकों ने गुरु तेग बहादुर के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आप नेता आतिशी के खिलाफ जमकर हंगामा किया। इसके चलते सदन की कार्यवाही गुरुवार को भी स्थगित कर दी गई।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों गुरुवार को जमकर हंगामा किया और गुरु तेग बहादुर के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।                                  

पूर्वाह्न 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा सदस्य हंगामा करने लगे और सदन के बीचोबीच आ गये। भाजपा विधायक जिस समय हंगामा कर रहे थे, उस समय आप के सदस्य सदन में नहीं थे। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने भाजपा विधायकों से शांत रहने की बार-बार अपील की, लेकिन भाजपा विधायकों ने उनके आग्रह को अनसुना कर दिया। 

भाजपा विधायक नारे लगा रहे थे कि गुरुओं का अपमान नहीं सहेंगे। वे इसी के साथ शोरगुल भी कर रहे थे। भाजपा विधायक जब नारे लगा रहे थे, तभी आप के विधायक सदन में आ गये। वे हाथों में पोस्टर लिए हुए थे, जिन पर लिखा था, कपिल मिश्रा इस्तीफा दो। काफी कोशिश के बाद जब दोनों दलों के सदस्य शांत नहीं हुए, तो गुप्ता ने सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी।   

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब