रेकी के बाद सुनियोजित तरीके से की चंद्रनाथ की हत्या : मर्डर के पीछे कुछ राजनीतिक कारण, अधिकारी ने कहा- मुझे पुलिस जांच पर पूरा भरोसा

सीसीटीवी फुटेज की जाँच के बाद अहम सुराग मिले

रेकी के बाद सुनियोजित तरीके से की चंद्रनाथ की हत्या : मर्डर के पीछे कुछ राजनीतिक कारण, अधिकारी ने कहा- मुझे पुलिस जांच पर पूरा भरोसा

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने अपने करीबी चंद्रनाथ रथ की सुनियोजित हत्या का आरोप लगाया है। मध्यमग्राम में बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर वारदात को अंजाम दिया। अधिकारी ने राजनीतिक साजिश की आशंका जताई, हालांकि पुलिस जांच पर भरोसा जताया। सीसीटीवी फुटेज, वाहन और कारतूस बरामद हुए हैं।

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया  है कि उनके करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की कई दिनों तक निगरानी रखने के बाद एक सुनियोजित हमले में बेरहमी से हत्या कर दी गयी। अधिकारी ने बुधवार रात मध्यमग्राम के एक अस्पताल के बाहर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार के साथ यह आरोप लगाया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, मैं अभी कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता, लेकिन मेरा मानना है कि इस हत्या के पीछे कुछ राजनीतिक कारण हो सकते हैं। पुलिस अपनी जांच कर रही है और मुझे उन पर पूरा भरोसा है।

उन्होंने कहा, मैंने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक सिद्धनाथ गुप्ता से बात की है और सीसीटीवी फुटेज की जाँच के बाद कुछ अहम सुराग मिले हैं। हमें उम्मीद है कि हत्यारे जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएँगे। अधिकारी ने कहा कि उनकी पार्टी ने निष्पक्ष जाँच के लिए जान-बूझकर पुलिस से फुटेज का ब्योरा नहीं माँगा है। उन्होंने कहा, हम पुलिस की जाँच पर भरोसा कर रहे हैं। हमें भरोसा दिलाया गया है कि दोषी जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएँगे।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की कि वे कानून अपने हाथ में न लें और शांति बनाए रखें। राज्य में राजनीतिक हिंसा का माहौल लगातार बने रहने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता ने कहा, पिछले 15 सालों से राज्य में बदले की राजनीति चल रही है। बुधवार को ही खरदह में भाजपा कार्यकर्ताओं पर बमों से, बारानगर में चाकुओं से और बशीरहाट में गोलीबारी की घटनाओं में हमले किए गए।

गौरतलब है कि अधिकारी के करीबी माने जाने वाले चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात मध्यमग्राम के दोहरिया में गोली मारकर हत्या कर दी गयी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कुछ अज्ञात हमलावर मोटरसाइकिलों पर आए और रथ को ले जा रहे वाहन पर गोलीबारी कर दी। हमले की खबर मिलने के कुछ ही देर बाद आधी रात के बाद अधिकारी अस्पताल पहुँचे। राज्य इकाई के भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी अस्पताल गए। गुप्ता बाद में घटनास्थल पर पहुँचे और पत्रकारों से बात करने से पहले नेताओं से मिले। उन्होंने कहा, जाँच पहले ही शुरू हो चुकी है। अपराध में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई एक चार-पहिया गाड़ी जब्त कर ली गई है। पंजीकरण संख्या के अनुसार, गाड़ी सिलीगुड़ी की लग रही है, हालाँकि हमें शक है कि नंबर प्लेट नकली हो सकती है। उन्होंने कहा, कुछ गोलियाँ और इस्तेमाल किए गए कारतूस भी बरामद किए गए हैं। जाँच के बारे में मैं इस समय और ज्यादा जानकारी नहीं दे सकता। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज की अभी जाँच की जा रही है और पहली प्राथमिकता हत्या में शामिल लोगों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार करना है।

Read More 20 हफ्ते प्रेग्नेंट नाबालिग को अबॉर्शन की इजाजत : सुप्रीम कोर्ट बोला-बलात्कार पीड़िताओं के लिए पुनर्विचार की जरूरत, डिलीवरी के लिए नहीं कर सकते मजबूर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

देहरादून में रह रहा राजस्थान का शातिर अपराधी गिरफ्तार : अपहरण और लूट के बाद 12 साल से था फरार, पहचान बदलकर सुरक्षा गार्ड की कर रहा था नौकरी देहरादून में रह रहा राजस्थान का शातिर अपराधी गिरफ्तार : अपहरण और लूट के बाद 12 साल से था फरार, पहचान बदलकर सुरक्षा गार्ड की कर रहा था नौकरी
देहरादून STF ने राजस्थान के बांसवाड़ा में 2014 के अपहरण और लूट मामले में 12 साल से फरार शातिर अपराधी...
सचिवालय में पर्यटन, कला और विरासत परियोजनाओं पर मंथन : कई बड़े प्रोजेक्ट्स की हुई समीक्षा आमेर मास्टरप्लान; पुष्कर डेवलपमेंट, थार सर्किट और जयपुर 300 वर्ष पहल सहित पर्यटन व सांस्कृतिक योजनाओं की प्रगति पर चर्चा
असर खबर का - दैनिक नवज्योति में मुद्दा उठते ही जागा प्रशासन: पिंक टॉयलेट निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
मां आईसीयू में जिंदगी के लिए लड़ रही,बाहर परिजनों की गोद में बिलख रहे नवजात
असर खबर का : प्रसूता की मौत के मामले के बाद हरकत में आया प्रशासन , स्पीकर व विधायक ने किया दौरा
छतों पर लगे अवैध होर्डिंग्स व वॉलड्रॉप से दुर्घटनाओं का खतरा
250 वर्ष पुरानी सुश्रुत संहिता पांडुलिपि बनी आकर्षण का केंद्र, विशेषज्ञों ने लाइव संरक्षण तकनीक का किया प्रदर्शन