ईरान पर अमेरिका और इजरायल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई के बाद भारत ने दी नागरिकों को राहत, कहा- वीजा अवधि बढ़ाने के लिए कर सकते हैं आवेदन 

पश्चिम एशिया संकट: फंसे विदेशी नागरिकों के लिए भारत की वीजा राहत

ईरान पर अमेरिका और इजरायल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई के बाद भारत ने दी नागरिकों को राहत, कहा- वीजा अवधि बढ़ाने के लिए कर सकते हैं आवेदन 

ईरान पर हमलों के बाद हवाई क्षेत्र बंद होने से भारत में फंसे विदेशी यात्रियों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। विदेश मंत्रालय ने फंसे हुए नागरिकों को वीजा विस्तार और स्टे नियमित करने के लिए पंजीकरण कार्यालय (FRRO) से संपर्क करने की सलाह दी है। सुरक्षा कारणों से 11 देशों के ऊपर से उड़ानों पर 2 मार्च तक रोक लगाई गई है।

नई दिल्ली। भारत ने कहा है कि ईरान पर अमेरिका और इजरायल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई के कारण उड़ानों के बंद होने के चलते यहां फंसे विदेशी नागरिक अपने वीजा की अवधि बढ़ाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। विदेश मंत्रालय ने रविवार सुबह एक परामर्श जारी कर कहा कि पश्चिम एशिया में उत्पन्न स्थिति के कारण यहां फंसे जिन विदेशी नागरिकों को अपने यात्रा कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा है वे वीजा संबंधी सुविधाओं के लिए निकट के विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

परामर्श में कहा गया है, भारत में सभी विदेशी नागरिक, जिन्हें पश्चिम एशिया क्षेत्र में चल रहे घटनाक्रम की वजह से अपनी यात्रा योजना बदलनी पड़ी  हैं और जिन्हें अपने वीजा को बढ़ाने या अपने स्टे को नियमित करने में मदद चाहिए, उनसे अनुरोध है कि वे पास के विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। संबंधित कार्यालय जरूरी औपचारिकता में मदद करेगा।

गौरतलब है कि, ईरान की राजधानी तेहरान पर रविवार तड़के हुए अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई  और सेना के अनेक शीर्ष अधिकारियों की मौत हो गयी है। इस तनाव से मध्य पूर्व का स्वरूप बदलने का खतरा है। अमेरिका और इजरायल के सैन्य अभियान के बाद पश्चिम एशिया में बनी नयी भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बीच एयर इंडिया ने इन उड़ानों को रद्द करने की घोषणा की है। ये सभी उड़ानें पश्चिम एशिया के ऊपर से होकर गुजरने वाली हैं।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 11 पश्चिम एशियाई देशों की सूची जारी करते हुए विमान सेवा कंपनियों को 02 मार्च तक इनके हवाई क्षेत्र से उड़ान न भरने की सलाह दी है।

Read More दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी : ISI से जुडे़ जासूसी नेटवर्क का किया भंडाफोड़; 11 संदिग्ध गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता 

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ