गैस बुकिंग पर फिर नया अपडेट: इन उपभोक्ताओं के लिए रिफिल बुकिंग का अलग प्रावधान नहीं, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन

उज्ज्वला योजना: एलपीजी रिफिल बुकिंग पर सरकार का स्पष्टीकरण

गैस बुकिंग पर फिर नया अपडेट: इन उपभोक्ताओं के लिए रिफिल बुकिंग का अलग प्रावधान नहीं, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन

पेट्रोलियम मंत्रालय ने सिलेंडर बुकिंग से जुड़ी भ्रामक खबरों का खंडन किया है। नए नियमों के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद ही अगली रिफिल बुक की जा सकेगी। सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश में एलपीजी का पर्याप्त भंडार है, इसलिए जनता घबराहट में आकर जल्दबाजी न करे।

नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को स्पष्ट किया कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए सिलेंडर रिफिल बुकिंग का कोई अलग प्रावधान नहीं किया गया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने मीडिया में आयी उन खबरों का खंडन किया है जिनमें कहा गया था कि शहरी क्षेत्रों में उज्ज्वला योजना के लाभार्थी 45 दिन बाद ही अगला एलपीजी सिलेंडर बुक करा सकेंगे जबकि आम ग्राहकों के लिए यह सीमा 25 दिन की है।

मंत्रालय द्वारा जारी स्पष्टीकरण में कहा गया है कि वर्तमान में एलपीजी रिफिल बुकिंग की सिर्फ दो समय सीमा है - शहरी क्षेत्रों में 25 दिन बाद और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद अगली रिफिल बुक करायी जा सकेगी। इसके अलावा किसी भी लाभार्थी के लिए कोई अलग प्रावधान नहीं है।
सरकार ने लोगों से भ्रामक जानकारियों से बचने और घबराहट में आकर जल्दबाजी में बुकिंग न कराने की अपील की है।

स्पष्टीकरण में कहा गया है कि देश में "एलपीजी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है" और चिंता का कोई कारण नहीं है। उल्लेखनीय है कि, फरवरी तक ग्राहक सिलेंडर 21 दिन के अंतर पर अगला रिफिल बुक करा सकते थे लेकिन पश्चिम एशिया संकट के बीच आपूर्ति में आयी बाधा को देखते हुए सरकार ने अब शहरी क्षेत्रों में रिफिल बुकिंग के लिए कम से कम 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन का समयांतराल निर्धारित किया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पेयजल व्यवस्था पर सख्त निर्देश : पानी और पैसे की कमी नहीं, बेहतर प्रबंधन से दें निर्बाध सप्लाई पेयजल व्यवस्था पर सख्त निर्देश : पानी और पैसे की कमी नहीं, बेहतर प्रबंधन से दें निर्बाध सप्लाई
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश में पेयजल के लिए न तो पानी की...
विदेशी फंडिंग पर सरकार का पहरा: लोकसभा में विदेशी अभिदाय (विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 पुरः स्थापित, नित्यानंद राय ने देशहित वाला विधेयक बताया
रैपिडो के पिक-अप पॉइंट और लाउंज की शुरुआत, यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित वातावरण प्रदान
रामनवमी कल: जयपुर के मंदिरों में भक्तिभाव, विशेष झांकियां और जन्माभिषेक की तैयारियां पूरी
प्राध्यापक एवं कोच तथा प्राध्यापक कृषि परीक्षा-2025 : 30 मार्च तक किए जा सकेंगे ऑनलाइन संशोधन, 500 रुपए लगेगा शुल्क
रोडवेज परिचालक भर्ती 2024: पात्र अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 6 से 21 अप्रैल तक होगा
181 संपर्क हेल्पलाइन का निरीक्षण, प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश