वायुसेना में बदलाव, एयर मार्शल वालिया होंगे वायुसेना के नए उप प्रमुख

इंदरपाल के हाथों में होगी अहम जिम्मेदारी

वायुसेना में बदलाव, एयर मार्शल वालिया होंगे वायुसेना के नए उप प्रमुख
वायुसेना को नया उप प्रमुख मिला, एयर मार्शल इंदरपाल सिंह वालिया एक नवंबर से पदभार संभालेंगे। फिलहाल पूर्वी वायु कमान के प्रमुख वालिया, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित की जगह लेंगे। दीक्षित शनिवार को वायुसेना प्रमुख का पद संभालेंगे। 1988 में वायुसेना में कमीशन पाने वाले वालिया को मिग, जगुआर और सुखोई-30 जैसे लड़ाकू विमान उड़ाने का लंबा अनुभव है।

नई दिल्ली। एयर मार्शल इंदरपाल सिंह वालिया को वायुसेना का नया उप प्रमुख नियुक्त किया गया है और वह एक नवम्बर से यह पद संभालेंगे। वह फिलहाल पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ हैं। वह एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित की जगह लेंगे, जो शनिवार को वायुसेना प्रमुख का पद संभालेंगे।

एयर मार्शल वालिया को 11 जून 1988 को भारतीय वायुसेना की लड़ाकू विमान शाखा में कमीशन मिला था। करीब चार दशक के सेवाकाल में उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। उन्हें मिग-21, मिग-23, मिग-27, जगुआर और सुखोई-30  के सभी संस्करणों को उड़ाने का अनुभव है।

Tags: marshal

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

40 विला खरीद मामले में आईपीएस अधिकारी प्रशाखा माथुर एपीओ, पढ़े पूरी खबर  40 विला खरीद मामले में आईपीएस अधिकारी प्रशाखा माथुर एपीओ, पढ़े पूरी खबर 
एक कंपनी से 40 विला खरीदने के मामले में शिखर अग्रवाल के बाद अब उनकी पत्नी और आईपीएस अधिकारी कल्याण...
करवाचौथ से पहले ही कर दी पत्नी की हत्या, 2 दिन बाद खुद ने दी पुलिस को सूचना
तन से अलग मन की पहचान... राजस्थान में 731 लोगों ने बदली पहचान, 3 साल से भी कम समय में 493 नए ट्रांसजेंडर पहचान प्रमाणपत्र जारी
वोटर लिस्ट से नाम कट गया तो भी मौका बाकी, सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया पूरा रास्ता
जयपुर के जंगल में मिला 20-25 वर्षीय युवक का शव, पास ही पेड़ पर लटका मिला रस्सी का फंदा
पार्किंसन का इलाज खोजने के करीब पहुंचे वैज्ञानिक! दिमाग में फिर उगेंगी नष्ट हो चुकी कोशिकाएं?
पूर्णिमा कॉलेज की छात्रा ने छठी मंजिल से कूदकर दी जान : आवाज देते रहे साथी, पागल है क्या ?