अलर्ट! बच्चे को बाइक देने से पहले हो जाएं सावधान, नहीं तो भरना पड़ सकता है ₹25 हजार जुर्माना

नाबालिग ड्राइवर बना मुसीबत

अलर्ट! बच्चे को बाइक देने से पहले हो जाएं सावधान, नहीं तो भरना पड़ सकता है ₹25 हजार जुर्माना
त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाकर खतरनाक ढंग से मोटरसाइकिल चला रहे एक नाबालिग को पुलिस ने दबोचा है। संशोधित मोटर वाहन अधिनियम की धारा 199ए के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वाहन को तुरंत जब्त कर लिया और किशोर के अभिभावक पर 25,000 रुपये का भारी-भरकम आर्थिक जुर्माना लगाया।

अगरतला। त्रिपुरा पुलिस ने शहर की सड़कों पर रविवार को एक किशोर के कथित रूप से लापरवाही और खतरनाक ढंग से मोटरसाइकिल चलाते पकड़े जाने के बाद उसके माता-पिता पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया। यातायात अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई संशोधित मोटर वाहन अधिनियम की धारा 199ए के तहत की गई है। इस धारा के अनुसार, यदि कोई नाबालिग मोटर वाहन चलाते हुए पाया जाता है, तो उसे वाहन चलाने की अनुमति देने वाले उसके माता-पिता, अभिभावक अथवा वाहन के पंजीकृत स्वामी को इसके लिए जिम्मेदार माना जाता है।

पुलिस के अनुसार, यातायात जांच के दौरान पंजीकरण संख्या TR01AN7801 वाली एक मोटरसाइकिल को पुलिस ने कथित रूप से लापरवाही एवं खतरनाक ढंग से चलाए जाने पर रोका गया। जांच में पुष्टि हुई कि वाहन चला रहा किशोर 18 वर्ष से कम आयु का था और कानून के अनुसार वह ड्राइविंग लाइसेंस रखने का पात्र नहीं था।

इसके बाद मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया। वाहन की पंजीकृत मालकिन चंदना रुद्र पॉल पत्नी अरुण पॉल को पुलिस ने थाने बुलाया, जहां उनके खिलाफ चालान जारी कर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि मोटर वाहन अधिनियम के संशोधित प्रावधानों के तहत ऐसे मामलों में आर्थिक जुर्माने के अलावा माता-पिता, अभिभावकों या गाड़ी के मालिक को जेल की सजा भी हो सकती है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...
आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश
केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र
जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन