आलिया भट्ट की एक्स पर्सनल असिस्टेंट निकली ठग, पुलिस ने किया गिरफ्तार
अपने खातों में पैसे ट्रांसफर किए
पुलिस सूत्रों के मुताबिक वेदिका ने कथित तौर पर आलिया के जाली हस्ताक्षर कर के प्रोडक्शन हाउस के खातों से 2 साल में अपने खातों में पैसे ट्रांसफर किए।
मुंबई। आलिया भट्ट की एक्स पर्सनल असिस्टेंट वेदिका प्रकाश शेट्टी प्रोफेशनल ठग निकली, जिसे जुहू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वेदिका ने आलिया और उनके प्रोडक्शन हाउस के खाते से धोखाधड़ी कर के 76 लाख रुपए से ज्यादा की रकम निकाल ली थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वेदिका ने कथित तौर पर आलिया के जाली हस्ताक्षर कर के प्रोडक्शन हाउस के खातों से 2 साल में अपने खातों में पैसे ट्रांसफर किए।
रिपोर्टस के अनुसार उन पर 2023 और 2025 के बीच इटरनल सनशाइन के फंड और आलिया के पर्सनल खातों से लगभग 77 लाख की हेराफेरी करने का आरोप है। आलिया की मां, एक्ट्रेस सोनी राजदान ने फरवरी में वेदिका प्रकाश शेट्टी के खिलाफ फाइनैंशियल मिसकंडक्ट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके तहत वेदिका को लगभग 5 महीने बाद बेंगलुरू से गिरफ्तार किया गया।

Comment List