SIR से जुड़े सभी निर्णय पूरे तालमेल और सर्वसम्मति से लिए, चुनाव आयोग ने कहा- मतदाता सूची को ठीक करना एसआईआर का उद्देश्य

मतदाता सूची में किसी पात्र व्यक्ति का नाम न छूटे

SIR से जुड़े सभी निर्णय पूरे तालमेल और सर्वसम्मति से लिए, चुनाव आयोग ने कहा- मतदाता सूची को ठीक करना एसआईआर का उद्देश्य
चुनाव आयोग ने एसआईआर को लेकर मतभेद की खबरों को निराधार बताया है। वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, सभी फैसले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार समेत दोनों चुनाव आयुक्तों की सहमति से लिए गए हैं। आयोग का कहना है कि तकनीक से एसआईआर प्रक्रिया अधिक व्यापक और सुगम हुई है। इसका उद्देश्य मतदाता सूची शुद्ध करना है, पात्र मतदाताओं के नाम हटाना नहीं।

नई दिल्ली। चुनाव आयोग के अधिकारियों का कहना है कि मतदाता सूचियों की विशेष गहन समीक्षा (एसआईआर) से संबंधित आयोग के सभी निर्णय पूरे तालमेल और सर्वसम्मति से लिये गये हैं। आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपना नाम जाहिर न किए जाने की शर्त पर कहा, चुनाव आयोग के सभी फ़ैसले, जिनमें 'एसआईआर' के फैसले भी शामिल हैं, सर्वसम्मति से और दोनों चुनाव आयुक्तों तथा मुख्य चुनाव आयुक्त की मंजूरी से लिये गए हैं। अधिकारी ने मीडिया के कुछ हलकों में प्रकाशित ऐसी रिपोर्ट को निराधार बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने एसआईआर के बारे में कई ऐसे फैसले लागू किए, जिनमें आयोग के दो अन्य सदस्यों की सहमति नहीं थी।

अधिकारी ने कहा कि राज्यों की मतदाता सूचियों की गहन समीक्षा दो दशक से भी अधिक पहले की गई थी। इस प्रकार की विशेष गहन समीक्षाएं पहले भी होती रही है। इस बार तकनीकी के प्रयोग से यह प्रक्रिया अधिक , ठोस, आसान और व्यापक हुई है जिसमें अब तक विभिन्न राज्यों में  जनता ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। अधिकारी ने कहा कि एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को ठीक करना है, किसी पात्र नागरिक का नाम काटना नहीं है। आयोग की कवायद रहती है कि मतदाता सूची में किसी पात्र व्यक्ति का नाम न छूटे।

 

Tags: sir

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रिश्तेदारी : पहले सास अब बहू और पहले भाभी अब ननद बनी पार्षद रिश्तेदारी : पहले सास अब बहू और पहले भाभी अब ननद बनी पार्षद
निगम की सियासत में रिश्तों का असर।
श्रीराम गोदावरी धाम अखाड़ा : 1971 में हिंद केसरी चंदगी राम ने रखी थी नींव
सांप के जहर से ज्यादा जहरीला अंधविश्वास, झाड़ फूंक में गंवा रहे अपनों की जान
बैंक हड़ताल से पहले 27 सितंबर को खुलेंगे सभी बैंक, सरकार ने ग्राहकों की सुविधा के लिए लिया अहम फैसला, सेवाएं रहेंगी चालू
ऐतिहासिक स्मारकों पर सजेगी सेवा के रंग राष्ट्र के संग की रंगोली, आमेर महल से जंतर-मंतर तक योजनाओं से संबंधित रंगोलियों का होगा प्रदर्शन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा फैसला, जैसलमेर में एस्केप चैनल के लिए 785.87 हेक्टेयर भूमि आवंटन को मिली मंजूरी
'वोट चोरी' संविधान पर हमला : कांग्रेस ने की ज्ञानेश कुमार को तत्काल हटाने की मांग, वेणुगोपाल बोले- पद पर रहने का अधिकार नहीं