NALSAR विवाद के बीच BCI चेयरमैन ने छात्रों से मांगी माफी, कहा- छात्रों की भावनाएं सबसे अहम

माफी मांगना प्रतिष्ठा या अहंकार का विषय नहीं

NALSAR विवाद के बीच BCI चेयरमैन ने छात्रों से मांगी माफी, कहा- छात्रों की भावनाएं सबसे अहम
NALSAR विवाद और कानून छात्रों के विरोध के बीच BCI चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने माफी मांगी। उन्होंने कहा कि किसी बयान या पत्र से छात्रों की भावनाएं आहत हुई हैं तो उन्हें गहरा खेद है। मिश्रा ने संवाद से गतिरोध खत्म करने की अपील की और कहा कि शैक्षणिक विवाद में राजनीतिक हस्तक्षेप से बचते हुए छात्रों के भविष्य पर ध्यान दिया जाए।

नई दिल्ली। NALSAR यूनिवर्सिटी से जुड़े विवाद और देशभर के कानून छात्रों की नाराजगी के बीच भारतीय बार काउंसिल (BCI) के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने छात्रों से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि यदि उनके किसी बयान या पत्र से लॉ स्टूडेंट्स की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो उन्हें इसका गहरा खेद है। मनन कुमार मिश्रा ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि छात्रों की शिकायतों और चिंताओं को संवेदनशीलता, धैर्य और सम्मान के साथ सुना जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि माफी मांगना प्रतिष्ठा या अहंकार का विषय नहीं है, बल्कि यह छात्रों की भावनाओं और परेशानियों को समझने की जिम्मेदारी का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि इस माफी का उद्देश्य छात्रों के साथ चल रहे गतिरोध को खत्म करना और मामले को आपसी संवाद के जरिए सुलझाना है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि विवाद को अब सकारात्मक माहौल में समाप्त किया जाएगा। BCI चेयरमैन ने राजनीतिक और बाहरी हस्तक्षेप से भी बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक विवाद को अनावश्यक राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए, ताकि छात्र अपनी पढ़ाई और भविष्य पर ध्यान केंद्रित कर सकें। NALSAR और कानून छात्रों से जुड़े कुछ मुद्दों पर BCI के बयानों पत्रों को लेकर छात्रों में नाराजगी थी। छात्रों का आरोप था कि उनकी चिंताओं और अधिकारों को उचित तरीके से नहीं समझा जा रहा। इसी के बाद देशभर में विरोध और असंतोष की स्थिति बनी।

Tags: nalsar

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरे को घेराबंदी कर दबोचा ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरे को घेराबंदी कर दबोचा
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित रबूपुरा थाना पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात हुई मुठभेड़ में एक आरोपी...
बीसलपुर बांध में पानी की तेज आवक : लगातार बढ़ रहा जलस्तर, 44 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी
सेंसेक्स-निफ्टी की लगातार कमजोर चाल से निवेशक चिंतित, पश्चिम एशिया संकट और कच्चे तेल की कीमतें तय करेंगी बाजार की दिशा
उदयपुर में CM भजनलाल का दिखा अलग अंदाज: फतेहसागर की पाल पर सुबह की सैर, लोगों संग पी चाय और बच्चों को दी चॉकलेट
अमित शाह और CM भजनलाल के अलवर दौरे से पहले सुरक्षा चाक-चौबंद, 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा; सभा पर पैनी नजर
दोस्तों के साथ घूमने गया था युवक! बांध में नहाते समय गहरे पानी में डूबा, गोताखोरों ने निकाला शव
TMC के पूर्व विधायक आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या: पार्टी कार्यालय से शव बरामद, मौके से कथित सुसाइड मिला नोट