अमिताभ बच्चन का बंगला बम से उड़ाने की धमकी ,मेल में दिलजीत दोसांझ को भी जान से मारने को कहा गया

मुम्बई की मेयर को मिला ई-मेल

अमिताभ बच्चन का बंगला बम से उड़ाने की धमकी ,मेल में दिलजीत दोसांझ को भी जान से मारने को कहा गया
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मुम्बई की मेयर रितु तावड़े को मिला है। इस मेल में पंजाबी गायक और अभिनेता  दिलजीत दोसांझ का भी जिक्र है। इस मामले में पुलिस ने 10 अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी।

मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मुम्बई की मेयर रितु तावड़े को मिला है। इस मेल में पंजाबी गायक और अभिनेता  दिलजीत दोसांझ का भी जिक्र है। यहां मिली जानकारी के अनुसार, मेल में अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। मेल में कहा गया कि 31 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच कभी भी बंगले को निशाना बनाया जा सकता है। हमला 1984 के ऑपरेशन ब्लू स्टार’ का बदला होगा। साथ ही इसी मेल में गायक दिलजीत दोसांझ को भी आत्मघाती हमले में मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पूरे बीएमसी मुख्यालय की कड़ी जांच धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद मुंबई पुलिसए पुलिस की डॉग स्क्वॉड और बम स्क्वॉड की टीमें बीएमसी मुख्यालय पहुंचीं। मेयर और डिप्टी मेयर कार्यालय सहित विभिन्न चैंबर्स की भी तलाशी ली। मुंबई पुलिस और साइबर सेल ईमेल की जांच में जुटे हैं।

‘जलसा’ के बाहर से एक संदिग्ध हिरासत में

इस बीच पुलिस ने शुक्रवार को अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले ‘जलसा’ के बाहर काफी देर तक संदिग्ध रूप से घूमते एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।  सुरक्षाकर्मियों ने उस व्यक्ति को काफी समय तक बंगले के बाहर खड़े देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया और उसके इरादे की जांच की जा रही है। पांच दिन पहले ही टाइगर श्राफ पर हमला गौरतलब है कि 5 दिन पहले ही रविवार को मुंबई में फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ  तीन बदमाशों ने हमला किया था। इस हमले में टाइगर घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने 10 अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी।

ई-मेल में खालिस्तान समर्थक नारे

Read More महाराष्ट्र में शिंदे की टीम में फेरबदल की आहट, किसका पत्ता कटेगा-किसकी होगी एंट्री?

मुंबई मेयर को भेजे गए मेल में खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए हैं। इसमें 1984 के सिख विरोधी दंगों का भी जिक्र है। मेल में कहा गया कि दिलजीत ने अमिताभ बच्चन के पैर छूए थे इसलिए उस पर हमला किया जाएगा। मेल में लिखा है कि 27 नवंबर को दिलजीत को महालक्ष्मी रेस कोर्स में आत्मघाती हमले में मारना है। 

Read More आधार नहीं होने पर भी बच्चों की छात्रवृत्ति नहीं रुकेगी, केंद्र सरकार ने जारी किए निर्देश

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश में सड़क पर मौत का तांडव : एक रात, 3 हादसे और 11 लोगों की मौत, चूरू से बगरू तक मचा कोहराम प्रदेश में सड़क पर मौत का तांडव : एक रात, 3 हादसे और 11 लोगों की मौत, चूरू से बगरू तक मचा कोहराम
ददरेवा के पास शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में...
दुनिया में बजा भारत का डंका! अशोक सेन को मिला प्रतिष्ठित ऑस्कर क्लेन मेडल
पंचायतीराज चुनाव : कहीं वोटिंग में जोश, कहीं सुस्ती! शुरुआती आंकड़े चौंकाने वाले
पिंकसिटी प्रेस क्लब के स्थापना दिवस समारोह में वरिष्ठ और युवा पत्रकारों का सम्मान
सरपंच बनने की होड़ : 212 ग्राम पंचायतों में 1525 प्रत्याशी मैदान में, कहीं निर्विरोध चुनाव नहीं
चांद पर इंसानों की वापसी! नासा ने तेज की तैयारी, दो दिग्गजों में मुकाबला
अमिताभ बच्चन का बंगला बम से उड़ाने की धमकी ,मेल में दिलजीत दोसांझ को भी जान से मारने को कहा गया