ट्रेनों में आग की घटनाओं के लिए असामाजिक तत्व जिम्मेदार : शौचालय से पेट्रोल में भीगा हुआ कपड़ा बरामद, किसी ने फेंकी जलती हुई वस्तु!

किसी व्यक्ति द्वारा बिस्तर सामग्री जलाने की कोशिश

ट्रेनों में आग की घटनाओं के लिए असामाजिक तत्व जिम्मेदार : शौचालय से पेट्रोल में भीगा हुआ कपड़ा बरामद, किसी ने फेंकी जलती हुई वस्तु!
ट्रेनों में हालिया आग की घटनाओं को लेकर रेलवे ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में कई मामलों में असामाजिक तत्वों की साजिश सामने आई। राजस्थान, हावड़ा, कोटा और सासाराम की घटनाओं में संदिग्ध गतिविधियों के संकेत मिले। रेलवे ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत 139 पर सूचना दें।

नई दिल्ली। रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए हाल की घटनाओं को लिए असामाजिक तत्वों की जिम्मेदार ठहराया है। रेलवे ने बुधवार को यहां एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि हाल ही में विभिन्न ट्रेनों में आग लगने की घटनाएँ सामने आई हैं। भारतीय रेलवे द्वारा इन घटनाओं की जाँच की गई, जिसमें पाया गया कि कई मामलों में असामाजिक तत्वों की संलिप्तता रही है। रेलवे ने कहा कि राजस्थान में अमरपुरा स्टेशन के निकट एक ट्रेन में आग लगने की घटना किसी व्यक्ति द्वारा बिस्तर सामग्री जलाने की कोशिश के कारण हुई थी।

वहीं, हावड़ा में जिस ट्रेन में आग लगी थी, उसके शौचालय से पेट्रोल में भीगा हुआ कपड़ा बरामद किया गया। कोटा में राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में भी पहली आग की लपटें शौचालय से उठी थी। इसी तरह से सासाराम में खाली ट्रेन और खाली कोच थे। वहाँ कोई पावर जनरेटर नहीं था। इस घटना में सबसे अधिक संभावना है कि किसी ने अंदर जलती हुई वस्तु फेंकी हो।

रेलवे ने कहा कि भारतीय रेल ने इन घटनाओं को गंभीरता से लिया  है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा ऐसी घटनाओं में सघन जांच की जा रही है। रेल कर्मियों की तत्परता से अमरपुरा और हावड़ा  की घटनाओं में बड़ा हादसा टल गया। यात्रियों से अनुरोध है कि सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत 139 पर कॉल करें।

Tags: trains

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार