कश्मीर में जंगलों में आतंकवाद रोधी अभियान : सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में 2 आतंकवादी ढेर, बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की मिली थी पुख्ता सूचना

कश्मीर में जंगलों में आतंकवाद रोधी अभियान : सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में 2 आतंकवादी ढेर, बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद
उधमपुर में सुरक्षा बलों ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया। ब्रत्तल इलाके में 16-17 सितंबर की रात खुफिया सूचना पर सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान चलाया। खराब मौसम और कम दृश्यता के बावजूद ऑपरेशन सफल रहा। मौके से हथियार-गोला-बारूद बरामद हुए। तलाशी अभियान जारी है।

जम्मू। कश्मीर में उधमपुर जिले के जंगलों में आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम के साथ मुठभेड में 2 आतंकवादी मारे गए हैं। सेना के व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर गुरूवार को एक पोस्ट में कहा कि 16-17 सितंबर की दरमियानी रात खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान उधमपुर के ब्रत्तल इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी।

उन्होंने कहा, खराब मौसम, कठिन क्षेत्र और कम दृश्यता के बावजूद व्हाइट नाइट कोर की टीम, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने आतंकवाद रोधी लक्षित अभियान शुरू किया, जिसके कारण दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। उन्होंने कहा कि अभियान अभी जारी है और इलाके में तलाशी तथा निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। कोर ने कहा, सुरक्षा बल किसी भी बचे हुए खतरे का पता लगाने और उसे खत्म करने के लिए तैनात हैं। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सेठी कॉम्प्लेक्स अग्निकांड ने खोली अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की पोल, व्यापार महासंघ ने की स्थायी फायर सिस्टम, सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रभावित व्यापारियों को मुआवजे की मांग सेठी कॉम्प्लेक्स अग्निकांड ने खोली अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की पोल, व्यापार महासंघ ने की स्थायी फायर सिस्टम, सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रभावित व्यापारियों को मुआवजे की मांग
त्रिपोलिया बाजार स्थित पुरोहित जी का कटला के सेठी कॉम्प्लेक्स में गुरुवार सुबह भीषण आग से 20 से अधिक दुकानें...
जयपुर, जोधपुर और कोटा में 25 को होगा महापौर का चुनाव, अगले दिन डिप्टी मेयर का चुनाव
9 करोड़पति, 76 लखपति और 12 पार्षद हजारी, निगम में बनने वाले नये बोर्ड में रहेगा लखपतियों का पलड़ा भारी
भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 31.5 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, फतेहपुर में मचा हड़कंप
उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ टैक्स फ्री, दर्शकों से नहीं वसूला जाएगा एसजीएसटी
नारायणा हॉस्पिटल में आधुनिक कार्डियक तकनीकों के सफल परिणामों की जानकारी, मरीजों ने साझा किए अनुभव
कश्मीर में जंगलों में आतंकवाद रोधी अभियान : सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में 2 आतंकवादी ढेर, बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद