आराधना मिश्रा का योगी सरकार पर हमला, राम मंदिर चढ़ावा मुद्दे पर चर्चा से बचना चाहती है सरकार, तथ्यों को सार्वजनिक करने की मांग 

यूपी विधानसभा में कांग्रेस का हंगामा

आराधना मिश्रा का योगी सरकार पर हमला, राम मंदिर चढ़ावा मुद्दे पर चर्चा से बचना चाहती है सरकार, तथ्यों को सार्वजनिक करने की मांग 
उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा 'मोना' ने राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े विवाद पर सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस संवेदनशील मुद्दे पर सदन में चर्चा कराने से भाग रही है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रामलला के मंदिर में चढ़ावा और दान से जुड़े मुद्दे पर सदन में चर्चा नहीं कराना चाहती। विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आराधना मिश्रा ने कहा कि भगवान रामलला के मंदिर में चढ़ावे की चोरी केवल लूट नहीं, बल्कि “डकैती” है। यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय है और इस पर सदन में गंभीर चर्चा होनी चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सदन में रुकने के बजाय चर्चा से बच रहे हैं। उनका कहना था कि यदि सरकार इस मुद्दे को वास्तव में महत्वपूर्ण मानती, तो वह स्वयं इस विषय पर चर्चा कराने के लिए आगे आती। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा लगातार इस मामले पर जवाब देने से बच रही है, जबकि यह केवल वित्तीय अनियमितता का नहीं, बल्कि देशभर के रामभक्तों की आस्था का प्रश्न है। उन्होंने मांग की कि सरकार इस पूरे मामले पर सदन में विस्तृत चर्चा कराए और तथ्यों को सार्वजनिक करे। सरकार की ओर से इन आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यह मामला विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच प्रमुख राजनीतिक मुद्दा बना हुआ है।

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक