ऑनलाइन ऑर्डर में क्या खा रहे हैं आप? बड़े स्टोर्स की जांच में चौंकाने वाले खुलासे, मुख्यमंत्री ने कहा- लोगों की सेहत को खतरे में डालना बर्दाश्त नहीं

घी से लेकर ऑनलाइन स्टोर्स तक जांच

ऑनलाइन ऑर्डर में क्या खा रहे हैं आप? बड़े स्टोर्स की जांच में चौंकाने वाले खुलासे, मुख्यमंत्री ने कहा- लोगों की सेहत को खतरे में डालना बर्दाश्त नहीं
खाद्य मिलावट के खिलाफ सरकार का बड़ा अभियान। स्विगी, जोमैटो, जेप्टो और ब्लिंकिट के स्टोर्स पर जांच में एक्सपायरी खाद्य पदार्थ, गंदगी और कीट मिले। वहीं, देसी घी के 59 नमूनों में 19 स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित पाए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग ने प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर सुधार के निर्देश दिए।

नई दिल्ली। सरकार ने खाद्य पदार्थों में मिलावट और खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से समझौता करना और मिलावट के जरिए लोगों की सेहत को खतरे में डालना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग को बाजारों, भंडारण केंद्रों और ऑनलाइन माध्यम से खाद्य पदार्थों की आपूर्ति करने वाले प्रतिष्ठानों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिये हैं। अभियान का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही दिल्लीवासियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है। जनस्वास्थ्य की रक्षा और खाद्य कारोबार में जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने क्विक-कॉमर्स कंपनियों के गोदामों, डार्क स्टोर्स और खाद्य भंडारण केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई परिसरों में एक्सपायरी खाद्य उत्पाद, कीटों की मौजूदगी, अस्वच्छ भंडारण और कोल्ड स्टोरेज का निर्धारित तापमान बनाये रखने में खामियां मिलीं। वहीं, बाजारों से लिए गये देसी घी के 59 नमूनों की जांच में 19 नमूने मानव उपभोग के लिए असुरक्षित और चार नमूने निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाये गए। खाद्य सुरक्षा विभाग के निरीक्षण में उत्तम नगर स्थित स्विगी इंस्टामार्ट के परिसर में एक्सपायरी अवधि पार कर चुके फ्रोजन हरी मटर, ग्रीक योगर्ट, एगलेस चॉकलेट-चिप ब्राउनी और गाय के घी के उत्पाद मिले। कुछ अंकुरित अनाज, फल और सब्जियों के पैकेटों पर एक्सपायरी तिथि भी अंकित नहीं थी। वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित रिलायंस रिटेल लिमिटेड के परिसर में मक्खियां, मच्छर, छिपकली और मकड़ी के जाले मिले। इसके अलावा सफाई संबंधी निर्धारित रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं था। घेवरा स्थित जोमैटो हाइपरप्योर के परिसर में एक्सपायरी कोक डाइट और नेस्ले शिकंजी के उत्पाद पाये गये, जबकि वहां स्वच्छता संबंधी कमियां भी दर्ज की गयी।

इसी तरह झील खुरेजा स्थित जेप्टो के परिसर में कोल्ड स्टोरेज का तापमान निर्धारित स्तर पर बनाए रखने में कमी मिली। वहां कॉकरोच, मकड़ी के जाले, गंदे और जंग लगे रैक तथा फर्श पर रखे खाद्य पदार्थ पाये गये। कुछ खाद्य उत्पाद खराब हो चुके उत्पादों के ऊपर रखे गये थे और दीवारों की सतह भी उखड़ रही थी। ब्लिंक कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड के अली रोड और दरियागंज स्थित परिसरों में गंदे क्रेट और खाद्य भंडारण क्षेत्रों में धूल जमा मिली। रोहिणी स्टोर में भी खाद्य पदार्थों को इस तरह अलग-अलग रखने की व्यवस्था नहीं थी, जिससे एक उत्पाद से दूसरे में संदूषण का खतरा रोका जा सके। विभाग ने निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किये और संबंधित प्रतिष्ठानों को कमियां दूर करने के लिए सुधार संबंधी नोटिस जारी किए।

 

Read More जंतर-मंतर विवाद: सीजेपी के दो नेता 5 दिन की न्यायिक हिरासत में, तीसरे को मिली जमानत, जानें दिल्ली पहुंचते ही दीपके ने क्या कहा?

Read More केन्द्रीय मंत्री मुरुगन ने दिया इस्तीफा! मोदी को पत्र लिखा, कहा-पार्टी के लिए करूंगा काम

Read More दीपके, सौरभ और रांका कोर्ट से रिहा: जंतर-मंतर पर दोबारा प्रदर्शन का ऐलान, CJP नेताओं की रिहाई के बाद दिल्ली में सुरक्षा बढ़ी

 

 

 

 

Tags: eating

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गरवाजी मंदिर के पास क्षत-विक्षत हालत में मिला सूबे सिंह का शव, वन्यजीव के हमले की आशंका; बाघ के पगमार्क नहीं मिले गरवाजी मंदिर के पास क्षत-विक्षत हालत में मिला सूबे सिंह का शव, वन्यजीव के हमले की आशंका; बाघ के पगमार्क नहीं मिले
राजस्थान के अलवर जिले में गरवाजी मंदिर के पास 50 वर्षीय सूबे सिंह का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल...
बसपा में युवा नेतृत्व को मिलेगी गति? मायावती ने आकाश आनंद की सक्रियता की तारीफ कर कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
एक रात में उजड़ गया पूरा परिवार, 5 मौतों के मामले में नया मोड़; जानें कैसे मृतक की रिकॉर्डिंग बनी अहम सुराग?
दीपावली से पहले जयपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1432 किलो पटाखे और 190 किलो विस्फोटक जब्त
मधेपुरा में दिनदहाड़े हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- बिहार में बेलगाम अपराधियों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
दौसा में डेढ़ करोड़ की स्मैक बरामद: 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ऑपरेशन एंटी वेनम के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई
नाहरगढ़ के पड़ाव रेस्टोरेंट में लेपर्ड दिखने के बाद सुरक्षा बढ़ाई, दीवार के पास लगाई जाली