आरेडिका को अखिल भारतीय रेल स्तर पर हिंदी नाट्य उत्सव में सर्वश्रेष्ठ स्क्रिप्ट लेखन का पुरस्कार
दल का नेतृत्व अमिय श्रीवास्तव वरिष्ठ अनुभाग अभियंता ने किया
विगत वर्षों की भांति रेल मंत्रालय ने इस वर्ष भी राजभाषा हिंदी के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से अखिल भारतीय रेल स्तर पर हिंदी नाट्य उत्सव का आयोजन किया
रायबरेली। विगत वर्षों की भांति रेल मंत्रालय ने इस वर्ष भी राजभाषा हिंदी के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से अखिल भारतीय रेल स्तर पर हिंदी नाट्य उत्सव का आयोजन किया। इस वर्ष अखिल भारतीय रेल स्तर पर हिंदी नाट्य उत्सव-2024 का आयोजन रेल मंत्रालय के निर्देशन में मध्य रेलवे की ओर से 2 से 6 जून के बीच क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान भुसावल में किया। इस प्रतियोगिता में आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना रायबरेली ने अध्यक्ष, सांस्कृतिक संगठन एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में 12 सदस्यीय दल इस प्रतियोगिता में शामिल हुआ। दल का नेतृत्व अमिय श्रीवास्तव वरिष्ठ अनुभाग अभियंता ने किया।
इस प्रतियोगिता में आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना रायबरेली की टीम ने सर्वश्रेष्ठ स्क्रिप्ट लेखन का पुरस्कार प्राप्त किया। इसके लेखक आरेडिका के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता अंगद सिंह कुशवाहा हैं। इस प्रतियोगिता में एमसीएफ की ओर से मौलिक अधिकार नामक नाटक का मंचन किया गया, इस नाटक का निर्देशन विश्वेश्वर प्रसाद तकनीशियन की ओर से किया गया। इसके अतिरिक्त आदित्य प्रकाश, अरविंद ओझा, विवेकानंद व्यास सहित अन्य ने इस नाटक में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया।

Comment List