मां के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए अर्जुन मुंडा ने अस्पताल में बजाई बांसुरी, भावुक कर रहा वीडियो

मुंडा का वीडियो जीत रहा दिल

मां के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए अर्जुन मुंडा ने अस्पताल में बजाई बांसुरी, भावुक कर रहा वीडियो
मां की मुस्कान के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अस्पताल में बांसुरी के सुर छेड़ दिए। बीमार मां के बिस्तर के पास बैठकर उन्होंने ऐसी मधुर धुन बजाई कि उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई। मां-बेटे के इस भावुक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग मुंडा के इस अंदाज की खूब सराहना कर रहे हैं।

रांची। मां की ममता और बेटे के प्यार का रिश्ता हर रिश्ते से अनमोल होता है। झारखंड के पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ आदिवासी नेता अर्जुन मुंडा का ऐसा ही भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वे अस्पताल में भर्ती अपनी बीमार मां के पास बैठकर बांसुरी बजाते नजर आ रहे हैं। बांसुरी की मधुर धुन के बीच मां के चेहरे पर आई मुस्कान ने लोगों का दिल जीत लिया है।

अर्जुन मुंडा की मां की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मां की इस मुश्किल घड़ी में उनका हौसला बढ़ाने और चेहरे पर खुशी लाने के लिए मुंडा ने बांसुरी का सहारा लिया। वे मां के बिस्तर के पास बैठकर सुकून देने वाली धुन बजाने लगे। संगीत में गहरी रुचि रखने वाले मुंडा की बांसुरी के सुरों के बीच मां के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी। अस्पताल के कमरे में मां-बेटे के इस आत्मीय पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। लोग इसे एक बेटे के अपनी मां के प्रति प्रेम और समर्पण की भावुक मिसाल बता रहे हैं।

Tags: arjun

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

धूप खिलने के साथ सर्दी का असर कम, अभी ठंड के लिए करना होगा इंतजार धूप खिलने के साथ सर्दी का असर कम, अभी ठंड के लिए करना होगा इंतजार
चक्रवाती तूफान अर्नब का असर कमजोर पड़ते ही राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल गया। दो दिन में पांच डिग्री...
त्योहारों से पहले महंगाई का झटका! फिर महंगा हुआ वाणिज्यिक गैस सिलेंडर, जानें कितनी बढ़ी कीमत
नाहरगढ़ अभयारण्य में वन भूमि पर निर्माण कार्य का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल
चंडीगढ़ पुलिस स्थापना दिवस समारोह: अमित शाह ने की शिरकत, 258 करोड़ के प्रोजेक्टों की देंगे सौगात
जेडीए सचिव बताए रोड और सीवरेज निर्माण का काम कब तक होगा : हाईकोर्ट
Gen Z के प्रदर्शन से दहला जर्मनी, दुकानों में लूट और पुलिस पर हमले
पुष्य नक्षत्र आज: मोती डूंगरी गणेश का होगा 151 किलो दूध से पंचामृत अभिषेक