सेना प्रमुख का दावा, बोलें-सीमा पार अभी भी आठ शिविरों में लगभग 150 आतंकवादी सक्रिय, तलाशी अभियान जारी

सेना प्रमुख का बड़ा खुलासा

सेना प्रमुख का दावा, बोलें-सीमा पार अभी भी आठ शिविरों में लगभग 150 आतंकवादी सक्रिय, तलाशी अभियान जारी

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि एलओसी पार 8–10 आतंकी शिविर सक्रिय हैं, 100–150 आतंकवादी मौजूद, जम्मू-कश्मीर में स्थिति नियंत्रण में पर संवेदनशील।

नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को कहा कि नियंत्रण रेखा के पार अभी भी आठ से 10 आतंकवादी शिविर सक्रिय है जिनमें 100 से 150 आतंकवादी हैं। जनरल द्विवेदी ने सेना दिवस से पहले वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में सवालों के जवाब में कहा कि जम्मू कश्मीर के  भीतरी इलाकों में भी करीब 140 आतंकवादी सक्रिय है लेकिन आतंकवादियों की भर्ती पिछले काफी समय से नहीं हो रही है। 

उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर में स्थिति नियंत्रण में लेकिन संवेदनशील बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सीमा पार के क्षेत्र में अभी भी आतंकवादियों के आठ से 10 शिविर सक्रिय हैं जिनमें से छह नियंत्रण रेखा के पार और दो अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पार हैं। उन्होंने कहा कि सीमा पार के क्षेत्र में हुर्रियत पूरी तरह सक्रिय है और इन आतंकवादियों को बढ़ावा तथा समर्थन दे रहा है। इन्हें पाकिस्तान की ओर से भी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सेना को उनकी गतिविधियों की जानकारी है और अगर किसी तरह की हरकत की जाती है तो इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

जनरल द्विवेदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के हिटरलैंड में भी करीब 140 आतंकवादी सक्रिय है। उन्होंने कहा कि यह आतंकवादी पहले से ही अलग-अलग जगह पर छिपे हुए हैं और पिछले काफी समय से कोई नई भर्ती नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सेना का ऑपरेशन सिंदूर अभी भी खत्म नहीं हुआ है और किसी भी आतंकवादी हरकत का सेना करारा जवाब देगी। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उत्तरी सीमा पर स्थिति स्थिर है लेकिन सतर्कता बनाए रखना जरूरी है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश में आग उगली गर्मी : पढ़ें कब से मिलगी राहत, मेघगर्जन के साथ होगी हल्की बारिश; चलेगी धूल भरी आंधी प्रदेश में आग उगली गर्मी : पढ़ें कब से मिलगी राहत, मेघगर्जन के साथ होगी हल्की बारिश; चलेगी धूल भरी आंधी
सचिन पायलट ने डिस्टर्ब एरिया बिल को केवल सुर्खियां बटोरने और समाज में विभाजन फैलाने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा...
बाजार में कोहराम: पश्चिम एशिया संकट के दबाव में शेयर बाजारों में फिर बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1342 अंक लुढ़ककर 76,863 पर हुए बंद
दो लाख में मरम्मत के बाद भी जर्जर कक्षा-कक्ष, असुरक्षित नौनिहाल
राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना में संशोधन, टेक्सटाइल इकाइयों को मिलेगा पेरोल सब्सिडी का लाभ
करणी विहार थाना व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई : चोरी-नकबजनी गिरोह का पर्दाफाश, दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
महिला के लिए नई जिंदगी लाए सड़क के गड्ढे : डॉक्टरों ने घोषित कर दिया था ‘ब्रेन डेड’, झटका लगने से होने लगी हलचल
अजमेर में पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, पोस्ट ऑफिस परिसर में स्थित कार्यालय पर आज दोपहर मिली चेतावनी; कलेक्ट्रेट, दरगाह और कोर्ट के बाद नया अलर्ट