'भारत माँ का सिर मत झुकाओ': अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार के ट्रंप के सामने झूकने पर उठाए सवाल, बोले-भारत को रूस से तेल खरीदने की इजाजत देने वाला अमेरिका होता कौन है ?

अरविंद केजरीवाल का ट्रम्प के मुद्दे पर केंद्र पर तीखा हमला

'भारत माँ का सिर मत झुकाओ': अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार के ट्रंप के सामने झूकने पर उठाए सवाल, बोले-भारत को रूस से तेल खरीदने की इजाजत देने वाला अमेरिका होता कौन है ?

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रूसी तेल खरीद पर अमेरिका से 'छूट' लेने को भारतीय संप्रभुता का अपमान बताया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर डोनाल्ड ट्रम्प के सामने नतमस्तक होने का आरोप लगाते हुए कहा कि 140 करोड़ भारतीयों का नेतृत्व इतना कमजोर कभी नहीं रहा। केजरीवाल ने राष्ट्रीय हितों की रक्षा न कर पाने पर सरकार से इस्तीफे की मांग की।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए कहा, ऐसी क्या मजबूरी है कि हर कदम पर केंद्र सरकार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सामने झुकते रहे और उसके सामने बोलने तक की हिम्मत नहीं हुई। केजरीवाल ने एक्स पर कहा, भारत को रूस से तेल खरीदने की इजाजत देने वाला अमेरिका कौन होता है? भारत को अमेरिका से इजाजत की क्यों जरूरत है? पिछले कुछ महीनों में देशवासियों ने बहुत पीड़ा के साथ देखा है कि किस तरह एक के बाद एक, हर कदम पर आप ट्रम्प के सामने झुक गए और आपकी उसके सामने बोलने तक की हिम्मत नहीं हुई।

आप संयोजक ने कहा, केंद्र सरकार की ऐसी कौन सी मजबूरी है जिस की वजह से सरकार ट्रंप के सामने नतमस्तक हैं। भारत हजारों वर्ष पुराना देश है। भारत 140 करोड़ लोगों का एक महान देश है। भारत ने एक से बढ़कर एक वीर योद्धा पैदा किये हैं। आज तक भारत ने किसी भी देश के सामने इस तरह सिर नहीं झुकाया। आज तक भारतीय इतिहास में कभी भी भारत का नेतृत्व इतना कमजोर नहीं रहा।

आप नेता ने कहा, अगर केंद्र सरकार की वाकई कोई ऐसी मजबूरी है जिसका फ़ायदा ट्रम्प उठा रहा है, तो भारत और भारतीय हितों की खातिर, सरकार अपना इस्तीफ़ा दें दे, पर ऐसे भारत माँ का सर मत झुकाइए। सभी देशवासियों को बेहद पीड़ा हो रही है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की आपूर्ति बनाए रखने के लिए भारतीय रिफाइनरियों को रूस से तेल खरीदने के लिए 30 दिन की छूट दी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत