पैरोल के बीच आसाराम बापू ने बाबा विश्वनाथ के दर पर टेका माथा : वीआईपी व्यवस्था पर उठे सवाल, काफिले के साथ पहुंचे मंदिर

निजी कर्मचारी और सहयोगी दर्शन के लिए लेकर आए थे

पैरोल के बीच आसाराम बापू ने बाबा विश्वनाथ के दर पर टेका माथा : वीआईपी व्यवस्था पर उठे सवाल, काफिले के साथ पहुंचे मंदिर

चिकित्सकीय पैरोल पर बाहर आसाराम ने भारी सुरक्षा के बीच काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए। वीआईपी व्यवस्था और महंगी गाड़ियों के काफिले को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने आधिकारिक प्रोटोकॉल से इनकार किया है, जबकि आसाराम अनौरा आश्रम में अनुयायियों से मुलाकात कर रहे हैं। मंदिर प्रशासन फिलहाल मौन है।

वाराणसी। दुष्कर्म के मामले में सजायाफ्ता आसाराम बापू ने रविवार शाम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। आसाराम को दी गई कथित वीआईपी व्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। रविवार शाम करीब साढ़े आठ बजे उनका काफिला मंदिर के गेट नंबर चार पर पहुंचा, जहां उन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।  

पुलिस के अनुसार, आसाराम के लिए कोई आधिकारिक प्रोटोकॉल जारी नहीं किया गया था। उनके निजी कर्मचारी और सहयोगी उन्हें दर्शन के लिए लेकर आए थे। मंदिर में प्रवेश के समय अन्य श्रद्धालुओं की तरह ही उनकी भी डीएफएमडी जांच की गई। सुरक्षा के मद्देनजर परिसर के अंदर और आसपास पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं और भीड़ को देखते हुए आमजन की सुविधा के लिए पुलिस वहां मौजूद थी। वहीं, मंदिर प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

आसाराम वर्तमान में चिकित्सकीय पैरोल पर बाहर हैं और 13 मार्च से काशी में प्रवास कर रहे हैं। वे बड़ागांव स्थित अनौरा आश्रम में ठहरे हुए हैं, जहां उन्होंने अपने कई शिष्यों से मुलाकात भी की। सूत्रों के अनुसार, आश्रम में प्रवचन के दौरान किसी को भी मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं थी। शनिवार को वे अलईपुर स्थित आश्रम भी पहुंचे थे। उनके काफिले में कई महंगी गाड़यिां शामिल थीं।

Post Comment

Comment List

Latest News

टेली-मानस बना तनावग्रस्त युवाओं का सहारा : जोधपुर में हर माह 2000 तक कॉल, गोपनीय काउंसलिंग से मिल रही राहत टेली-मानस बना तनावग्रस्त युवाओं का सहारा : जोधपुर में हर माह 2000 तक कॉल, गोपनीय काउंसलिंग से मिल रही राहत
भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते मानसिक तनाव के बीच केंद्र सरकार की टेली-मानस सेवा लोगों के लिए बड़ी राहत। प्रधानमंत्री...
संसद की तीन दिवसीय बैठक से पहले इंडिया गठबंधन के नेताओं अहम बैठक, इन अहम मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति फाइनल
विद्यालय में सीपीआर प्रशिक्षण का सफल आयोजन, बच्चों ने सीने पर दबाव देने और कृत्रिम श्वास की तकनीकों को सीखा
किसानों को बड़ी राहत : खरीफ-2025 में वितरित अल्पकालीन फसली ऋणों की भुगतान तिथि बढ़ाई, 5.57 लाख किसानों को मिलेगा लाभ
लोकभवन में राज्यों का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया, राज्यपाल बागडे ने दी बधाई और शुभकामनाएं
सऊदी अरब, कतर और तुर्की की यात्रा पर जाएंगे पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ, राष्ट्रपति ट्रंप ने दिए नए घटनाक्रम सामने आने के संकेत   
खराब मौसम के कारण दार्जीलिंग रैली में नहीं पहुंच पाए अमित शाह: गोरखा मुद्दे पर साधा ममता सरकार पर निशाना, बोले-इस बार होगा परिवर्तन