उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से हिमस्खलन : 57 मजदूरों के दबने की सूचना, मजदूरों को निकालने के लिए एजेन्सियों ने चलाया अभियान; सम्पर्क कटा

भारी बारिश और हिमपात के कारण घटनास्थल से संचार सम्पर्क नहीं हो पा रहा 

उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से हिमस्खलन : 57 मजदूरों के दबने की सूचना, मजदूरों को निकालने के लिए एजेन्सियों ने चलाया अभियान; सम्पर्क कटा

चमोली जिले में माणा गांव के निकट सीमा सड़क संगठन द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन के कारण कई मजदूर दब गये हैं।

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि चमोली जिले में माणा गांव के निकट सीमा सड़क संगठन द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन के कारण 57 मजदूर दब गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मजदूरों को निकालने के लिए सभी एजेन्सियों की मदद से बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 16 मजदूरों को निकाल लिया गया है।

धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा , जनपद चमोली में माणा गांव के निकट बीआरओ द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से कई मजदूरों के दबने का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। आईटीबीपी, बीआरओ और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है। भगवान से सभी श्रमिक भाइयों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं।

इस बीच जिलाधिकारी डॉक्टर संदीप तिवारी ने एजेंसी को बताया कि ग्लेशियर टूटने का समाचार मिलते ही भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, सीमा सड़क संगठन और प्रशासन की टीम घटनास्थल की ओर भेजी गयी हैं। अभी तक किसी जनहानि की जानकारी नहीं है।

भारी बारिश और हिमपात के कारण घटनास्थल से संचार सम्पर्क नहीं हो पा रहा है। मजदूर सीमा चौकियों तक रसद ले जाने के कार्यों में लगे थे। इनमें से कई श्रमिकों के फंसने की सूचना है। इस घटना में किसी जनहानि की अभी कोई सूचना नहीं मिल पा रही है।

Read More इंडिगो की बढ़ी मुश्किलें : कर विभाग ने थमाया 58.75 करोड़ का नोटिस, जुर्माना भरने का दिया आदेश

 

Read More भाजपा का कांग्रेस पर हमला, कांग्रेस पर सदन से भागने का लगाया आरोप 

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई