कश्मीर में हिमस्खलन : बर्फ में दबकर 7 लोगों की मौत, 5 को सुरक्षित बचाया

अचानक पहाड़ से बर्फ का एक विशाल हिस्सा नीचे आ गिरा

कश्मीर में हिमस्खलन : बर्फ में दबकर 7 लोगों की मौत, 5 को सुरक्षित बचाया

कश्मीर के सोनमर्ग स्थित जोजिला पास के जीरो पॉइंट पर शुक्रवार को भीषण हिमस्खलन ने तबाही मचा दी। श्रीनगर-लेह मार्ग पर चल रहा वाहनों का काफिला इसकी चपेट में आ गया। हादसे में 7 लोगों की मौत, 5 घायल हुए। मृतकों में 5 कारगिल निवासी हैं, जबकि घायलों का इलाज जारी है।

नई दिल्ली। कश्मीर के सोनमर्ग में शुक्रवार को अचानक हुए एक बड़े हिमस्खलन ने इलाके में भारी तबाही मचाई। ये हादसा श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर स्थित जोजिला पास के 'जीरो-पॉइंट' इलाके पर हुआ। हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 5 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। बचाव अभियान खत्म हो गया है। वहीं घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब श्रीनगर से कारगिल और लेह की ओर वाहनों का एक काफिला जा रहा था। तभी जोजिला के 'जीरो-पॉइंट' के पास अचानक पहाड़ से बर्फ का एक विशाल हिस्सा नीचे गिरा।

मृतकों में पांच कारगिल के रहने वाले

इसमें एक यात्री वाहन के हिमस्खलन की चपेट में आने से कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल हो गए है, जिसमें 1 की हालत गंभीर है। सभी लोगों की पहचान कर ली गई है। मृतकों में शामिल 5 लोग कारगिल जिले के निवासी थे, जबकि घायल 5 लोग लेह जिले के रहने वाले हैं। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने इस घटना की जानकारी देते हुए दुख जताया है।

Tags: rescued

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तेजस्वी यादव के लिए राजनीति महज सत्ता प्राप्ति का साधन : लूट और भ्रष्टाचार की परिपाटी को स्थापित करना उनका उद्देश्य, कुशवाहा ने कहा- जनता की नजर में वह एक पार्ट-टाइम नेता तेजस्वी यादव के लिए राजनीति महज सत्ता प्राप्ति का साधन : लूट और भ्रष्टाचार की परिपाटी को स्थापित करना उनका उद्देश्य, कुशवाहा ने कहा- जनता की नजर में वह एक पार्ट-टाइम नेता
पटना में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। उन्हें “पार्ट-टाइम नेता” बताते हुए...
मदन राठौड़ का भाजपा मुख्यालय में कांग्रेस पर हमला : टुकड़ों में बंटी पार्टी के पास मुद्दे नहीं, कहा- गहलोत और डोटासरा दे रहे विरोधाभासी बयान
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में हिन्दी कार्यशाला : हिंदी और संस्कृत के अन्तः सम्बन्ध विषय पर व्याख्यान किया प्रस्तुत, प्रतिभागियों को भाषा के गहन अध्ययन तथा उसके महत्व को समझने का मिला अवसर
गृह मंत्री का तृणमूल कांग्रेस पर प्रहार : पिछड़े समुदायों की व्यवस्थित रूप से उपेक्षा कर रही ममता सरकार, राज्य सरकार पर पिछड़े वर्गों के प्रति अत्यधिक उदासीनता और भेदभाव का लगाया आरोप
लोगों को फिर होगी पेयजल किल्लत : शहर में 2 दिन पानी की सप्लाई रहेगी बाधित, बीसलपुर-जयपुर पेयजल परियोजना के अंतर्गत होगा मेंटिनेंस का काम
वायदा बाजार की तेजी का असर : सोने ने लगाई 1500 रुपए की छलांग, जानें चांदी हुई कितनी महंगी
ट्रंप ने ईरान युद्ध की उपलब्धियों का किया बखान : पीछे हट रहा ईरान, बोले - अब क्यूबा की बारी