कश्मीर में बड़ा हादसा : पुराने बम के फटने से युवक की मौत, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

पुराने बम ने ली युवक की जान

कश्मीर में बड़ा हादसा : पुराने बम के फटने से युवक की मौत, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सुदूर बेहक इलाके में शनिवार दोपहर एक पुराने विस्फोटक के फटने से जुबैर अहमद नाम के युवक की मौत हो गई। पुलिस और फोरेंसिक टीमों ने इलाके की जांच शुरू कर दी है। सेना के जवानों के घायल होने की अफवाहों को पुलिस ने पूरी तरह खारिज कर दिया है।

श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर में बारामूला ज़िले के ऊपरी इलाकों में शनिवार को एक पुराने बम के फट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना आज दोपहर करीब तीन बजे मिली, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षाकर्मी दूर-दराज़ के 'बेहक' इलाके में पहुँचे। मृतक की पहचान ज़ुबैर अहमद बज्जाद के तौर पर हुई है, जो बारामूला के चंदूसा इलाके में लतीफ़ाबाद खुदपोरा का रहने वाला था।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जाँच से पता चलता है कि धमाका तब हुआ जब पीड़ित इलाके में पड़ी एक पुरानी विस्फोटक चीज़ के संपर्क में आया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है, घटनास्थल की फोरेंसिक जाँच की गई है और विशेषज्ञ टीमें इलाके की तलाशी ले रही हैं ताकि यह सुनिश्वित किया जा सके कि वहाँ कोई बिना फटा विस्फोटक पदार्थ न बचा हो। आगे की जाँच जारी है।

इस बीच पुलिस ने उन खबरों को खारिज कर दिया जिनमें दावा किया गया था कि आशा पोस्ट पर सेना के जवान घायल हुए हैं। पुलिस ने कहा, "आशा पोस्ट पर सेना का कोई भी जवान घायल नहीं हुआ है।" पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें और चेतावनी दी कि जो लोग जनता को गुमराह करने या शांति भंग करने के इरादे से गलत जानकारी फैलाते पाए जाएँगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक