वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई

कोचिंग संचालकों में खलबली

वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने भवन मानकों और नक्शों के उल्लंघन पर कड़ा रुख अपनाते हुए एलेन, आकाश और महेंद्रा सहित आठ प्रमुख कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया है। वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने स्पष्ट किया कि छात्रों की सुरक्षा और संरचनात्मक मजबूती से कोई समझौता नहीं किया जाएगा तथा यह अभियान जारी रहेगा।

वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने शहर में भवन मानकों और स्वीकृत नक्शों के उल्लंघन के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए मंगलवार को कई प्रमुख कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई की। इस दौरान एलेन, आकाश इंस्टीट्यूट और महेंद्रा कोचिंग सहित कुल आठ संस्थानों को सील कर दिया गया।

वीडीए अधिकारियों के अनुसार निरीक्षण में कई संस्थान बिना स्वीकृत मानचित्र या निर्धारित भवन मानकों के विपरीत संचालित पाए गए। जोन-1 के शिवपुर और सिकरौल क्षेत्र में जांच के दौरान एलेन कोचिंग सेंटर में अनियमितताएं मिलने पर उसे तत्काल सील कर दिया गया। वहीं सारनाथ क्षेत्र में भी दो कोचिंग परिसरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भवन के हिस्सों को सील किया गया।

सिगरा क्षेत्र में एक बहुमंजिला भवन में मानचित्र संबंधी उल्लंघन पाए जाने पर उसे भी बंद कराया गया। इसके अलावा संकट मोचन, साकेत नगर और दुर्गाकुंड क्षेत्रों में संचालित एलेन की शाखाओं, आकाश इंस्टीट्यूट, महेंद्रा कोचिंग तथा अन्य शिक्षण संस्थानों पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई। वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा और भवनों की संरचनात्मक मजबूती से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित