छत्तीसगढ़ में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 1.12 करोड़ का गांजा जब्त, 6 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा

छत्तीसगढ़ में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 1.12 करोड़ का गांजा जब्त, 6 तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई—1.12 करोड़ रुपए का 225 किलो गांजा जब्त, 6 तस्कर गिरफ्तार। उड़ीसा से छत्तीसगढ़ ला रहे थे नशा, सिंघोडा थाना पुलिस ने रेहटीखोल के पास घेराबंदी कर पकड़ा। पिकअप और पायलट वाहन में सवार आरोपी मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के निवासी, उम्र 23 से 48 वर्ष। मामले की जांच जारी।

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपए मूल्य के 225 किलोग्राम गांजा के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ की ओर रहे थे। सिंघोडा थाना पुलिस ने सूचना पर रेहटीखोल के पास घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा।

कार्रवाई के दौरान पिकअप वाहन में दो लोग सवार थे जबकि एक अन्य पायलट वाहन में चार आरोपी मौजूद थे। गिरफ्तार आरोपियों में दो मध्यप्रदेश और चार उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, जिनकी उम्र 23 से 48 वर्ष के बीच बताई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags: drug

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तेजस्वी यादव के लिए राजनीति महज सत्ता प्राप्ति का साधन : लूट और भ्रष्टाचार की परिपाटी को स्थापित करना उनका उद्देश्य, कुशवाहा ने कहा- जनता की नजर में वह एक पार्ट-टाइम नेता तेजस्वी यादव के लिए राजनीति महज सत्ता प्राप्ति का साधन : लूट और भ्रष्टाचार की परिपाटी को स्थापित करना उनका उद्देश्य, कुशवाहा ने कहा- जनता की नजर में वह एक पार्ट-टाइम नेता
पटना में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। उन्हें “पार्ट-टाइम नेता” बताते हुए...
मदन राठौड़ का भाजपा मुख्यालय में कांग्रेस पर हमला : टुकड़ों में बंटी पार्टी के पास मुद्दे नहीं, कहा- गहलोत और डोटासरा दे रहे विरोधाभासी बयान
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में हिन्दी कार्यशाला : हिंदी और संस्कृत के अन्तः सम्बन्ध विषय पर व्याख्यान किया प्रस्तुत, प्रतिभागियों को भाषा के गहन अध्ययन तथा उसके महत्व को समझने का मिला अवसर
गृह मंत्री का तृणमूल कांग्रेस पर प्रहार : पिछड़े समुदायों की व्यवस्थित रूप से उपेक्षा कर रही ममता सरकार, राज्य सरकार पर पिछड़े वर्गों के प्रति अत्यधिक उदासीनता और भेदभाव का लगाया आरोप
लोगों को फिर होगी पेयजल किल्लत : शहर में 2 दिन पानी की सप्लाई रहेगी बाधित, बीसलपुर-जयपुर पेयजल परियोजना के अंतर्गत होगा मेंटिनेंस का काम
वायदा बाजार की तेजी का असर : सोने ने लगाई 1500 रुपए की छलांग, जानें चांदी हुई कितनी महंगी
ट्रंप ने ईरान युद्ध की उपलब्धियों का किया बखान : पीछे हट रहा ईरान, बोले - अब क्यूबा की बारी