जम्मू कश्मीर में SIA की बड़ी कार्रवाई: ‘कश्मीर टाइम्स’ ऑफिस में मिला हथियारों का जखीरा, सर्च ऑपरेशन जारी

कश्मीर टाइम्स कार्यालय से हथियार बरामद, SIA की बड़ी कार्रवाई

जम्मू कश्मीर में SIA की बड़ी कार्रवाई: ‘कश्मीर टाइम्स’ ऑफिस में मिला हथियारों का जखीरा, सर्च ऑपरेशन जारी

एसआईए ने कश्मीर टाइम्स कार्यालय पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में हथियार-संबंधी सामग्री बरामद की है। छापे में 14 AK-47 कारतूस, हैंड ग्रेनेड पिन और संदिग्ध वस्तुएं मिलीं। सामग्री फोरेंसिक जांच को भेजी गई है। पाकिस्तान से मिले कोड वाले गुब्बारे की जांच भी जारी है।

जम्मू कश्मीर। जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है, यहां एसआईए ने कश्मीर टाइम्स के कार्यालय में छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया, ​जिसमें सुरक्षाबलों को हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है। सूत्रों के अनुसार, स्टेट इंवेस्टिगेशन एजेंसी को छापेमारी में 14 AK-47 कारतूस, हैंड ग्रेनेड के पिन और अन्य संदिग्ध सामग्री बराम हुई है।

एसआईए की जांच ने जानकारी देते हुए बताया है कि, ये कार्रवाई पहले से चल रही एक संवेदनशील जांच के तहत की गई हैं। फिलहाल, एसआईए को मिली संदिग्ध सामग्री को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा चुका है, जहां पर उनकी जांच चल रही है। फिलहाल, इस मामले में एसआईए की टीम की तरफ से जांच जारी है।

इससे पहले, आज सुबह जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान से आया गुब्बारा मिला है जिसमें कुछ नंबर लिखे हुई मिले है, जिनको भी डीकोड़ करने का काम चल रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित