संसद में बड़ा एक्शन: टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र से निलंबित, महिला सांसद पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

संसद में हंगामे के बीच बड़ा फैसला

संसद में बड़ा एक्शन: टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र से निलंबित, महिला सांसद पर अभद्र टिप्पणी का आरोप
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी को महिला सांसद के खिलाफ अनुचित टिप्पणी करने के आरोप में लोकसभा के शेष मॉनसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। विपक्ष के हंगामे के बीच ध्वनिमत से यह प्रस्ताव पारित हुआ।

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी को महिला सांसद के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के आरोप में मानसून सत्र की शेष अवधि से निलंबित किया गया। पीठासीन अधिकारी कृष्ण प्रसाद तेन्नेटी ने दो बार स्थगन के बाद सदन की कार्यवाही शुरु की और हंगामे के बीच जरूरी कागजात सदन के पटल पर रखवाया। उसके बाद उन्होंने कहा कि कल्याण बनर्जी के खिलाफ महिला सांसदों की ओर से लिखित शिकायत मिली है जिसमें कहा गया है कि उन्होंने महिला सांसदों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है।

संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने प्रस्ताव किया कि महिला सांसदों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में कल्याण बनर्जी को सत्र की शेष अवधि से निलंबित किया जाये जिसे सदन ने ध्वनिमत से स्वीकार कर लिया। तेन्नेटी ने प्रस्ताव स्वीकार करने के बाद बनर्जी को सदन से बाहर जाने का आग्रह किया और सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गयी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मौसमी बीमारियों पर सख्ती, अस्पतालों में 24 घंटे स्टाफ रहेगा तैनात मौसमी बीमारियों पर सख्ती, अस्पतालों में 24 घंटे स्टाफ रहेगा तैनात
जयपुर में अतिरिक्त जिला कलक्टर (उत्तर) राजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक। मौसमी बीमारियों की रोकथाम,...
लोकसभा में नीट विवाद गरमाया, विपक्ष ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिका-ईरान युद्ध पर 37.5 अरब डॉलर खर्च, रक्षा मंत्री ने मांगा 87.6 अरब डॉलर का नया आपात बजट
नीट घोटाले पर राजस्थान में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, जयपुर में वाटर कैनन और पुलिस कार्रवाई से बढ़ा तनाव
नीट पेपर लीक पर राज्यसभा में घमासान, किरेन रिजिजू बोले-चर्चा को सभी दल तैयार , कांग्रेस डाल रही बाधा
भारतीय वायुसेना के शौर्य को सलाम: 'ऑपरेशन सफेद सागर' का ट्रेलर रिलीज, 7 अगस्त से होगी स्ट्रीमिंग
फोर्टी ने सूडान के साथ किया 482 करोड़ का एमओयू साइन, सूडानी दल ने राजस्थान के उद्यमियों को व्यापार के लिए किया आमंत्रित