मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: उत्तर भारत में अगले कई दिनों तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: उत्तर भारत में अगले कई दिनों तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी
मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य भारत में मानसून की सक्रियता बढ़ने की चेतावनी दी है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश सहित अनेक राज्यों में आगामी दिनों में तेज हवाओं और बिजली की कड़क के साथ भारी वर्षा का अनुमान है। प्रशासन ने जलभराव और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

पंचकूला। मौसम विभाग ने देश के उत्तरी और पश्चिमी भाग में अगले कुछ दिनों तक मानसून के सक्रिय रहने का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में आगामी दिनों में व्यापक एवं भारी बारिश, गरज-चमक और कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने के आसार हैं। रविवार सुबह जारी विभाग के बुलेटिन के अनुसार हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित और उत्तराखंड में दो से सात अगस्त तक तेज वर्षा होने के आसार हैं। इन क्षेत्रों में इसी अवधि के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश का भी अनुमान जताया गया है।

हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में दो अगस्त को छिटपुट से मध्यम वर्षा होने हो सकती है, जबकि तीन से सात अगस्त के बीच काफी व्यापक से व्यापक वर्षा का अनुमान है। विभाग ने दो से चार अगस्त के दौरान इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी चेतावनी दी है। पंजाब में दो अगस्त को छिटपुट से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। इसके बाद तीन और चार अगस्त को वर्षा की गतिविधियां तेज होंगी और काफी व्यापक से व्यापक वर्षा होने का अनुमान है। पांच से सात अगस्त के दौरान राज्य में फिर से छिटपुट से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। दो से चार अगस्त के बीच पंजाब के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं।

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित में दो से सात अगस्त तक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, और इसी के साथ गरज-चमक की चेतावनी जारी की गयी है। उत्तराखंड में भी इस अवधि के दौरान गरज-चमक के आसार हैं। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में दो अगस्त को गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। उत्तर भारत के अलावा, मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में दो से सात अगस्त, पूर्वी मध्य प्रदेश में चार से सात अगस्त, छत्तीसगढ़ में तीन से सात अगस्त, विदर्भ में पांच से छह अगस्त, तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, बिहार और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग अवधियों के दौरान व्यापक वर्षा का अनुमान जारी किया है।

विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में दो से छह अगस्त के बीच भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा, झारखंड, गांगेय पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम तथा अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में भी निर्धारित तिथियों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। ओडिशा तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा भी हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए सतर्क रहें। तेज बारिश के दौरान निचले इलाकों में जलभराव, यातायात प्रभावित होने और दृश्यता कम होने जैसे हालात पैदा हो सकते हैं।

Read More इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक