आकाश आनंद को लेकर BSP में बड़ा संदेश, मायावती बोलीं- उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेरा फैसला, अफवाहों से रहें दूर

भ्रामक प्रचार से सावधान रहने की अपील

आकाश आनंद को लेकर BSP में बड़ा संदेश, मायावती बोलीं- उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेरा फैसला, अफवाहों से रहें दूर
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन का अंतिम अधिकार केवल उनके पास है। राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद की भूमिका को लेकर चल रही खबरों को आधारहीन बताते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से विरोधी तत्वों के भ्रामक प्रचार से सावधान रहने की अपील की।

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद की भूमिका को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को खारिज करते हुए शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का अंतिम चयन केवल उनके द्वारा ही किया जा रहा है और इस संबंध में फैलाया जा रहा भ्रम पूरी तरह निराधार है। मायावती ने ‘एक्स’ पर जारी छह बिंदुओं वाले बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और उनकी अध्यक्षता में लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में कई राज्य स्तरीय बैठकें हो चुकी हैं। इन बैठकों में प्रदेश और मंडल स्तर के पदाधिकारियों को उम्मीदवार चयन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक लगभग दो दर्जन से अधिक उम्मीदवारों का चयन किया जा चुका है तथा शेष सभी सीटों पर भी प्रत्याशियों का अंतिम निर्णय वही करेंगी।

उन्होंने कहा कि केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के अन्य राज्यों के विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भी पार्टी उम्मीदवारों का अंतिम चयन उनके द्वारा ही किया जाता है। बसपा प्रमुख ने स्पष्ट किया कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार तय हो चुके हैं, वहां उनकी अनुमति से पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी जनसभाएं आयोजित कर प्रत्याशियों की घोषणा कर रहे हैं। इसी क्रम में कुछ सीटों पर आकाश आनंद भी पार्टी की जनसभाओं में उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे।

मायावती ने कहा कि इससे पहले भी विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों और लोकसभा उपचुनावों में उनके निर्देश पर आकाश आनंद ने चुनावी जनसभाएं की हैं। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि पिछले लगभग एक वर्ष से उन्हें संगठन की समीक्षा बैठकों और जनसभाओं के लिए देशभर में भेजा जा रहा है तथा वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी आकाश आनंद की जनसभाएं पार्टी की निर्धारित प्रक्रिया का हिस्सा हैं। इससे उनके कद को बढ़ाने या घटाने अथवा उम्मीदवारों के चयन के अधिकार से जोड़कर देखना गलत है। बसपा अध्यक्ष ने कहा कि सोशल मीडिया पर आकाश आनंद को लेकर की जा रही तरह-तरह की चर्चाओं में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे ऐसी भ्रामक और शरारती बातों पर ध्यान न दें तथा पार्टी विरोधी तत्वों के दुष्प्रचार से सतर्क रहें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

विश्व स्तनपान सप्ताह :  चिकित्सा संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रम होंगे आयोजित विश्व स्तनपान सप्ताह :  चिकित्सा संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रम होंगे आयोजित
विश्व स्तनपान सप्ताह (1-7 अगस्त) के तहत जयपुर प्रथम जिले में व्यापक जनजागरूकता अभियान। चिकित्सा संस्थानों, आंगनबाड़ी केंद्रों और एमसीएचएन...
कांग्रेस का केंद्र पर तीखा हमला: जितेंद्र सिंह के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष को दिया विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव, वेणुगोपाल ने लगाया संसद को गुमराह करने का आरोप
मानसून सत्र की तैयारी में जुटी कांग्रेस, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने विधानसभा में किया कामकाज
फूल विक्रेता महिला से मारपीट करने वाले आप के विधायक के बेटे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे दिल्ली पुलिस: भाजपा
ईरान पर अमेरिकी कार्रवाई को लेकर सीनेट में घमासान, ट्रंप की शक्तियां सीमित करने वाला प्रस्ताव 49-50 से गिरा
1 अक्टूबर से FD के नियम बदलेंगे : RBI का बड़ा फैसला, बैंकों की मनमानी पर लगेगी रोक, जमाकर्ताओं को राहत
रेलवे की ओर से 2 जोडी रेलसेवाओं में डिब्बों की अस्थाई बढोतरी, यात्रियों को होगी सुविधा