पुरानी पेंशन को लेकर यूपी में बड़ा आंदोलन: कर्मचारी संगठनों का बड़ा ऐलान- अब नहीं झुकेंगे, सरकार को देंगे करारा जवाब

कर्मचारी संगठनों का हल्लाबोल

पुरानी पेंशन को लेकर यूपी में बड़ा आंदोलन: कर्मचारी संगठनों का बड़ा ऐलान- अब नहीं झुकेंगे, सरकार को देंगे करारा जवाब
उत्तर प्रदेश में विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली और अन्य लंबित मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। अटेवा सहित कई कर्मचारी महासंघों ने बैठकों और सोशल मीडिया अभियानों के जरिए एकजुटता बढ़ाई है। लखनऊ से दिल्ली तक प्रस्तावित रैलियों के माध्यम से कर्मचारी आर-पार की लड़ाई की तैयारी में हैं।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों के विभिन्न संगठन अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं। बैठकों, सोशल मीडिया अभियान और संयुक्त मोर्चा बनाने की कवायद तेज हो गई है। कर्मचारी नेताओं का मानना है कि विधानसभा चुनाव नजदीक आने से सरकार पर दबाव बनाने का यह उपयुक्त समय है। पुरानी पेंशन बहाली, वेतन विसंगतियों का समाधान, नियमितीकरण और अन्य लंबित मांगों को लेकर प्रदेशभर में कर्मचारी संगठन सक्रिय हैं। अटेवा संगठन 21 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालेगा, जबकि 25 सितंबर को लखनऊ में विशाल प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है।

स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ने भी आंदोलन तेज करने का एलान किया है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है और व्हाट्सएप, एक्स तथा अन्य मंचों के जरिए कर्मचारियों को एकजुट किया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.पी. मिश्रा ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की नाराजगी को समझ नहीं रही है और इसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा। अटेवा के अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि पुरानी पेंशन की लड़ाई अब निर्णायक चरण में है और कर्मचारी आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे।

उत्तर राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष अभिषेक त्रिवेदी ने बताया कि 22-23 अगस्त को प्रांतीय अधिवेशन और 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ा प्रदर्शन प्रस्तावित है। वहीं उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी ने कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो कर्मचारी आगामी चुनाव में “वोट की चोट” से जवाब देंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर सर्राफा बाजार : सोना-चांदी दोनों के दाम बढ़े, जानें क्या है भाव जयपुर सर्राफा बाजार : सोना-चांदी दोनों के दाम बढ़े, जानें क्या है भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी का असर जयपुर सर्राफा बाजार पर भी दिखा। शुक्रवार को चांदी 2,500 रुपये उछलकर 2.26 लाख...
चेक बाउंस मामला: भाजपा नेता राजकुमार कुशवाहा की बढ़ी मुश्किले, गिरफ्तारी वारंट जारी
जंतर-मंतर स्मारक ने यूनेस्को में शामिल होने के 16 वर्ष किए पूरे, 2010 में लिस्ट में किया था शामिल
अमेरिका का बड़ा प्रतिबंध: भारतीय कंपनी समेत रूस, चीन और ईरान की छह कंपनियां ब्लैकलिस्ट, क्षेत्रीय अभियानों में मदद का आरोप
रॉन्ग साइड से आई कार ने बाइक को मारी टक्कर : वृद्ध की मौत, आरोपी वाहन छोड़कर फरार
खड़गे-राहुल का केंद्र पर बड़ा हमला: सच जान चुके युवाओं को डराया-धमकाया नहीं जा सकता, युवाओं के सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक करने का लगाया आरोप  
कचौड़ी के पैसे मांगना पड़ा भारी, दुकानदार पर खौलता तेल उड़ेलकर आरोपी फरार