केंद्र की कर्मचारियों को बड़ी राहत, एलटीसी योजना को सितंबर 2028 तक बढ़ाया

सुविधा के दुरुपयोग को लेकर भी चेतावनी

केंद्र की कर्मचारियों को बड़ी राहत, एलटीसी योजना को सितंबर 2028 तक बढ़ाया
केंद्र सरकार ने पूर्वोत्तर, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और अंडमान-निकोबार की यात्रा करने वाले कर्मचारियों के लिए विशेष एलटीसी (LTC) हवाई यात्रा सुविधा को 25 सितंबर 2028 तक दो वर्षों के लिए बढ़ा दिया है। इसके तहत कर्मचारी होम टाउन एलटीसी को बदलकर इन क्षेत्रों की यात्रा के लिए हवाई छूट का लाभ उठा सकते हैं।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पूर्वोत्तर, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह की यात्रा करने वाले केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) के तहत विशेष हवाई यात्रा सुविधा को 25 सितंबर 2028 तक बढ़ाया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) की ओर से जारी पत्र के अनुसार, केंद्रीय सिविल सेवा (अवकाश यात्रा रियायत) नियम, 1988 के तहत यह विशेष प्रावधान 26 सितंबर 2026 से 25 सितंबर 2028 तक प्रभावी रहेगा। पात्र कर्मचारी चार साल की अवधि वाले एक ब्लॉक में अपने एक होम टाउन एलटीसी को परिवर्तित कर इन चार में से किसी एक क्षेत्र की यात्रा कर सकते हैं।

विभाग ने कहा कि जिन कर्मचारियों का होम टाउन और मुख्यालय एक ही स्थान पर है, वे इस सुविधा के तहत एलटीसी परिवर्तित करने के पात्र नहीं होंगे। वहीं, जिन कर्मचारियों का होम टाउन इन चार क्षेत्रों में से किसी एक में है, वे अपने होम टाउन एलटीसी को शेष तीन क्षेत्रों में से किसी एक की यात्रा के लिए परिवर्तित कर सकते हैं। विस्तारित योजना में नए भर्ती कर्मचारियों के लिए भी अतिरिक्त सुविधा दी गयी है। वे चार साल के एक ब्लॉक में मिलने वाले तीन होम टाउन एलटीसी में से एक को पूर्वोत्तर, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, जम्मू-कश्मीर या लद्दाख की यात्रा के लिए परिवर्तित कर सकते हैं। इसके अलावा, इसी अवधि में जम्मू-कश्मीर या लद्दाख की यात्रा के लिए एक अतिरिक्त रूपांतरण की भी अनुमति होगी। हवाई यात्रा के पात्र कर्मचारी निर्धारित शर्तों के अधीन अपने मुख्यालय से उस श्रेणी में हवाई यात्रा कर सकते हैं, जिसके वे हकदार हैं।

सामान्य तौर पर हवाई यात्रा के पात्र नहीं होने वाले कर्मचारी कुछ निर्धारित मार्गों पर इकोनॉमी क्लास में विमान से यात्रा कर सकते हैं। इनमें कोलकाता या गुवाहाटी से पूर्वोत्तर, कोलकाता, चेन्नई या विशाखापत्तनम से पोर्ट ब्लेयर तथा दिल्ली या अमृतसर से जम्मू-कश्मीर या लद्दाख की यात्रा शामिल है। मुख्यालय से इन निर्धारित प्रवेश बिंदुओं तक यात्रा के लिए कर्मचारियों को अपने सामान्य यात्रा अधिकार के अनुसार यात्रा करनी होगी। 

डीओपीटी ने हवाई यात्रा के पात्र नहीं होने वाले कर्मचारियों को निर्धारित शर्तों के तहत सीधे अपने मुख्यालय से पूर्वोत्तर, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, जम्मू-कश्मीर या लद्दाख के लिए इकोनॉमी क्लास में हवाई यात्रा करने की सुविधा भी बरकरार रखी है। यह हवाई यात्रा सुविधा उन मामलों में भी लागू होगी, जहां कर्मचारी इसे भारत में कहीं भी यात्रा करने वाली एलटीसी के तहत या अनुमति मिलने पर होम टाउन एलटीसी के स्थान पर लेते हैं। सरकार ने लगातार विभिन्न अवधियों में इस विशेष प्रावधान को जारी रखा है।

Read More अखिलेश यादव से आशुतोष रांका की मुलाकात: SP-CJP के बीच बढ़ी नजदीकी से यूपी में नए सियासी समीकरणों की अटकलें तेज

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने इस सुविधा के दुरुपयोग को लेकर भी चेतावनी दी है। मंत्रालयों और विभागों को एयरलाइनों के साथ हवाई टिकटों का आकस्मिक सत्यापन कर यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि कर्मचारियों द्वारा दावा की गयी राशि वास्तविक हवाई किराये के अनुरूप है। डीओपीटी ने कहा, एलटीसी के किसी भी दुरुपयोग को गंभीरता से लिया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Read More महाराष्ट्र: विधायक मुरजी पटेल का दावा, उद्धव सेना के 14 विधायक शिंदे खेमे के संपर्क में

 

Read More सत्य निकेतन हादसे पर दिल्ली सरकार की बड़ी कार्रवाई, दक्षिण जोन डीसी समेत एमसीडी के पांच अधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गणेश चतुर्थी पर 3 दिन बदला रहेगा लोक परिवहन बसों का मार्ग, 13 से 15 सितंबर तक राजापार्क क्षेत्र रहेगा प्रतिबंधित गणेश चतुर्थी पर 3 दिन बदला रहेगा लोक परिवहन बसों का मार्ग, 13 से 15 सितंबर तक राजापार्क क्षेत्र रहेगा प्रतिबंधित
गणेश चतुर्थी के चलते यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए 13 से 15 सितंबर तक लोक परिवहन बसों के मार्ग...
मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप का बड़ा चुनावी वादा, रिपब्लिकन कांग्रेस के दोनों सदनों पर जीते तो हर अमेरिकी को मिलेंगे 5,000 डॉलर
रांची में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 459 पुलिसकर्मियों का तबादला, यहां देखें पूरी सूची
PKC-ERCP प्रोजेक्ट के तहत जंगल सफाई और सीमांकन पर खर्च होंगे 80 लाख, रामगढ़, ईश्वपुरा और कोयला में होंगे कार्य
18 से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, माता-पिता की मंजूरी और ई-केवाईसी की मांग
इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  
सऊदी अरब ने ईरान को दी हूतियों पर लगाम लगाने की चेतावनी, पाकिस्तान तनाव कम करने में जुटा; बढ़ा क्षेत्रीय खतरा