सागर में जहरीली शराब से 9 मौतों के बाद बड़ा खुलासा, यूपी कनेक्शन सामने आया; नकली बोतलों पर लगाते थे फर्जी क्यूआर कोड
मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना
सागर। मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब पीने से नौ लोगों की मौत के मामले में पुलिस जांच में कई अहम खुलासे सामने आए हैं। जांच में सामने आया है कि जिले के कई इलाकों में नकली शराब की सप्लाई की जाती थी। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े संदिग्धों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी में जुटी है।
प्रारंभिक जांच में नकली शराब के तार उत्तर प्रदेश से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि ललितपुर में नकली शराब तैयार की जाती थी। इसके बाद शराब को असली ब्रांड जैसा दिखाने के लिए नकली बोतलों और पैकेजिंग का इस्तेमाल किया जाता था। बोतलों पर फर्जी क्यूआर कोड भी लगाए जाते थे, ताकि शराब असली नजर आए।
पुलिस अब सागर में सप्लाई करने वाले लोगों से लेकर ललितपुर में शराब तैयार करने वाले नेटवर्क तक की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

Comment List