NEET-UG पेपर लीक में बड़ा खुलासा: CBI ने कोर्ट में दाखिल की 20 हजार पन्नों की फाइल, 360 गवाहों का रिकॉर्ड भी पेश

होटल के कमरों में सवाल लिखकर तैयार किया गया था पेपर

NEET-UG पेपर लीक में बड़ा खुलासा: CBI ने कोर्ट में दाखिल की 20 हजार पन्नों की फाइल, 360 गवाहों का रिकॉर्ड भी पेश
नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने एनटीए के तीन विषय विशेषज्ञों को आरोपी बनाया है। 94 पन्नों की चार्जशीट के अनुसार, विशेषज्ञों ने प्रश्न याद कर होटल के कमरों में लिखे और कोचिंग नेटवर्क को बेचे। जांच एजेंसी ने एनटीए की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी कमियों को उजागर किया है।

नई दिल्ली। NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले की जांच में CBI ने परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। एजेंसी की 94 पन्नों की चार्जशीट के अनुसार, पेपर तैयार करने की प्रक्रिया से जुड़े तीन NTA विषय विशेषज्ञों ने कथित तौर पर सवाल याद किए और बाद में होटल के कमरों में उन्हें कागज की पर्चियों पर लिखकर आगे पहुंचाया। आरोपियों में केमिस्ट्री विशेषज्ञ PV कुलकर्णी, बॉटनी विशेषज्ञ मनीषा मंधारे और फिजिक्स विशेषज्ञ मनीषा हवलदार शामिल हैं।

CBI का दावा है कि सवाल बिचौलियों और कोचिंग नेटवर्क के जरिए छात्रों तक पहुंचाए गए। इसका मकसद आर्थिक लाभ के साथ कोचिंग संस्थानों का रिजल्ट बेहतर करना था। जांच में हाथ से लिखे नोट भी बरामद हुए हैं।

चार्जशीट में NTA के कॉन्फिडेंशियल सेक्शन में विशेषज्ञों की तलाशी नहीं होने को बड़ी सुरक्षा खामी बताया गया है। मामले में कुल 13 आरोपी हैं। CBI ने 20 हजार पन्नों के दस्तावेज और 360 गवाहों से जुड़े रिकॉर्ड कोर्ट में पेश किए हैं। हालांकि, आरोप अभी अदालत में साबित होना बाकी हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पोषाहार खाने के बाद 27 बच्चों की तबीयत बिगड़ी : 16 अस्पताल में भर्ती, चिकित्सकों ने सैंपल जांच के लिए भेजे पोषाहार खाने के बाद 27 बच्चों की तबीयत बिगड़ी : 16 अस्पताल में भर्ती, चिकित्सकों ने सैंपल जांच के लिए भेजे
रानपुर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक देवरी पूनिया विद्यालय में सोमवार को पोषाहार खाने के बाद 27 बच्चों की तबीयत बिगड़ी।...
स्कूलों के पास जंक फूड की बिक्री पर रोक,  हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
सोम को बूंदों का ‘नम: शिवाय’ : जयपुर में डेढ़ इंच से ज्यादा बारिश, अलवर, धौलपुर, करौली, भरतपुर सहित कई जिलों में बरसे बादल 
इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा