दिल्ली क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता: इंटरनेशनल हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, ISI के इशारे पर करते थे काम

दिल्ली में आईएसआई निर्देशित हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

दिल्ली क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता: इंटरनेशनल हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, ISI के इशारे पर करते थे काम

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पाकिस्तान की आईएसआई के इशारे पर काम करने वाले अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से तुर्की और चीन निर्मित 10 महंगी पिस्टल और 90 जिंदा कारतूस बरामद किए। गिरोह दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई की तैयारी में था।

नई दिल्ली। दिल्ली क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हासिल हुई हैं। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने पाकिस्तान के आईएसआई के इशारे पर काम करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए करीब 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा है कि, ये गिरोह पाकिस्तान के रास्ते भारत में तुर्की और चीन में बने हाई एंड पिस्टल देश में अवैध रूप से सप्लाई करता था।

क्या-क्या हुआ बरामद?

दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए अतंराष्ट्रीय ​हथियार तस्करी के गिरोह का भंड़ाफोड़ तो किया उससे भी अहम बात ये है कि, पुलिस ने उस गिरोह के चार मुख्य सदस्यों को भी अपनी गिरफ्त में लिया है, जिनके पास से पुलिस को 10 विदेश महंगी पिस्टल और करीब 90 जिंदा कारतूस बरामद हुए है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, ये हथियार दिल्ली और आसपास के राज्या में बदमाशों से सप्लाई होने वाले थे। 

ISI के इशारे पर कैसे होती थी तस्करी?

Read More राष्ट्रपति मुर्मु, पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने दी सेना दिवस पर सैन्यकर्मियों तथा उनके परिजनों को शुभकामनाएं

इस कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने कहा कि, ये गिरोह पाकिस्तान के आईएसआई के ईशारे पर काम करते थे, सबसे पहले ​हथियार पाकिस्तान आते थे और उसके बाद ये गिरोह उन हथियारों को यहां लेकर आते थे। इसके आगे पुलिस ने कहा कि, फिलहाल इस मामले में आगे पूछताछ जारी है। 

Read More रुक नहीं रही हिंसा, और सख्त होता जा रहा अमेरिका : हालात और बिगड़े, ईरान से अपने नागरिकों को वापस लाएगा भारत, तैयारी में जुटा विदेश मंत्रालय

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन