दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी : ISI से जुडे़ जासूसी नेटवर्क का किया भंडाफोड़; 11 संदिग्ध गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता
बड़ी कामयाबी: दिल्ली पुलिस ने तोड़ा ISI का जासूसी नेटवर्क
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएसआई के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ कर 11 जासूसों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सैन्य प्रतिष्ठानों की निगरानी के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगा रहे थे। गाजियाबाद के बाद उत्तर भारत में सक्रिय इस खतरनाक मॉड्यूल के पकड़े जाने से एक बड़ी आतंकी साजिश नाकाम हुई है।
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के एक बड़े जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए इससे जुड़े 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार करके अहम कामयाबी हासिल की है। सूत्रों ने बताया कि आरोपी कठुआ से लेकर उत्तर भारत के अन्य हिस्सों तक सेना से जुड़े प्रतिष्ठानों सहित कई संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रहे थे। देशभर में कुल नौ स्थानों पर ऐसे कैमरे लगाए जाने की पुष्टि हुई है।
गौरतलब है कि इसी तरह के एक नेटवर्क का पहले गाजियाबाद में भी भंडाफोड़ किया गया था। जांच में सामने आया है कि यह मॉड्यूल किसी आतंकी नेटवर्क के पैटर्न पर काम कर रहा था, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं।

Comment List