ओडिशा पुलिस को बड़ी सफलता: 1,771 उल्लंघनकर्ताओं, खनिज तस्करों और ड्रग तस्करों को दबोचा, अवैध हथियार सहित 179 वाहन जब्त

अपराधियों के खिलाफ रासुका के तहत मामला दर्ज

ओडिशा पुलिस को बड़ी सफलता: 1,771 उल्लंघनकर्ताओं, खनिज तस्करों और ड्रग तस्करों को दबोचा, अवैध हथियार सहित 179 वाहन जब्त
ओडिशा पुलिस ने पांच दिवसीय विशेष अभियान (12-16 मई) के तहत 1,771 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी वाई.बी. खुरानिया के निर्देश पर चली इस कार्रवाई में 190 फरार आरोपी पकड़े गए और 5 पर रासुका लगाया गया। पुलिस ने 3 टन गांजा, अवैध हथियार और खनन में शामिल 179 वाहन भी जब्त किए हैं।

भुवनेश्वर। ओडिशा पुलिस ने पांच दिवसीय राज्यव्यापी विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान फरार आरोपियों और आदतन अपराधियों सहित 1,771 लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इसमें तीन टन से अधिक गांजा, अवैध हथियार और अवैध खनन गतिविधियों में शामिल 179 वाहन जब्त किये गये हैं। ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) योगेश बहादुर खुरानिया के निर्देश पर पुलिस अधीक्षकों (एसपी) और पुलिस कमिश्नरों की देखरेख में 12-16 मई तक यह विशेष अभियान चलाया गया। इसे सभी जिला पुलिस रेंजों में अंजाम दिया गया।

उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गैर-जमानती वारंट तामील कराना, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाना, अवैध हथियारों का व्यापार रोकना, अवैध खनन परिवहन पर कार्रवाई और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को पकड़ना था। ओडिशा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) संजय कुमार ने इस पूरे अभियान की निगरानी की। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पुलिस ने इस अभियान के दौरान पूरे राज्य में वारंट तामील कराये और 1,771 लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान कुल 190 फरार आरोपियों को पकड़कर अदालत में पेश किया गया, जबकि पांच कुख्यात अपराधियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत मामला दर्ज किया गया।

ओडिशा पुलिस प्रमुख ने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में अपराधियों और अवैध माफियाओं के खिलाफ पूरे राज्य में इसी तरह के विशेष प्रवर्तन अभियान जारी रहेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना